15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए किसके हुनर को देख राष्ट्रपति ने कहा अब ये ‘आर्ट वर्क’ यहीं रहेगा

शहर के आर्टिस्ट वाजिद खान का आर्ट वर्क  पसंद आया प्रणब मुखर्जी को
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shruti Agrawal

•

Updated: 16 Mar 2016, 12:00 PM IST

Artwork

Artwork

इंदौर। राष्ट्रपति भवन में जारी फेस्टिवल ऑफ इनोवेशन में प्रदर्शित शहर के आर्टिस्ट वाजिद खान का आर्ट वर्क 'राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी' को इतना पसंद आया कि उन्होंने कहा कि अब ये हमेशा के लिए राष्ट्रपति भवन में ही रहेगा।

उल्लेखनीय है, वाजिद खान ने ये आर्टवर्क प्लाय के ऊपर 'हथाोडि़यों, पेचकस, कीलों और स्क्रू' से बनाया है। इसमें 'राष्ट्रपति भवन' की आकृति बनाई गई है, जिसे राष्ट्रपति भवन में 12 से 19 मार्च तक चलने वाले 'फेस्टिवल ऑफ इनोवेशन' में प्रदर्शित किया गया है। ये फेस्टिवल सेंट्रल मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तहत नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन ने आयोजित किया है। इस फाउंडेशन का उद्देश्य युवाओं को नवाचार के लिए प्रेरित करना है।