13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन पर बिफरे कांग्रेसी, कहा, लोकतंत्र की हत्या

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, एक तरफ तो प्रधानमंत्री लोकतंत्र की दुहाई देते हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस शासित राज्यों को निशाना बनाए हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ashish Kumar Pandey

Mar 27, 2016

congress party

congress party

झांसी.
उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कांग्रेसियों के बीच में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को पूरी तरह से अनैतिक और लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।


कांग्रेस शासित राज्य हैं निशाने पर

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री लोकतंत्र की दुहाई देते हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस शासित राज्यों को निशाना बनाए हुए हैं। पहले अरुणाचल प्रदेश और अब उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाकर केंद्र सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है।


ये कांग्रेसी रहे उपस्थित

कांग्रेस के कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, मनोज गुप्ता, राजेंद्र रेजा, श्रीराम बिलगैंया, अरविंद वशिष्ठ, रामकुमार शुक्ला, पूरन मिश्रा, गंगाप्रसाद यादव, भरत राय, सीडी लिटौरिया, अमीर चंद आर्य, अफजाल हुसैन और सुनील अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।