7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन :  200 बुल्डोजर लगाकर 8 घंटे में गिरा दिया 1640 फीट का ब्रिज

नैनचांग में 1640 फीट लंबे हांग्दू एवेन्यू, ओवरब्रिज को 200 बुल्डोजरों ने एक साथ काम करते हुए 8 घंटे में गिरा दिया। इतना ही नहीं रात में ब्रिज को गिराने के बाद सुबह यातायात भी शुरू कर दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dharmendra Chouhan

Jul 04, 2017

China flyover

China flyover

नैनचांग / चीन : चाइना वह देश है जहां पलभर में बड़े से बड़े निर्माण को ध्वस्त किया जा सकता है। हाल ही में दक्षिण-पूर्व चीन में जियांग्जी प्रांत की प्रांतीय राजधानी नैनचांग में 1640 फीट लंबे हांग्दू एवेन्यू, ओवरब्रिज को 200 बुल्डोजरों ने एक साथ काम करते हुए 8 घंटे में गिरा दिया। इतना ही नहीं रात में ब्रिज को गिराने के बाद सुबह यातायात भी शुरू कर दिया गया।

बढ़ रहा ट्रैफिक पर दबाव
दुनिया में ऐसा अजूबा पहली बार था कि किसी ओवरब्रिज को गिराने के लिए उसके दोनों ओर 100-100 बुल्डोजर काम कर रहे हों। दरअसल इस ओवरब्रिज पर यातायात का दबाव बढ़ रहा था।

नया ब्रिज बनाने का प्लान
नैनचांग आथॉरिटी इस ब्रिज को गिराकर नया छह लेन का ब्रिज बनाना चाहती थी। स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि यहां यातायात का दबाव बढ़ रहा था। रोज ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन रही थी। प्रशासन ने तय किया कि हांग्दू एवेन्यू ब्रिज को गिराकर नया बनाया जाए।

काफी व्यस्त है सड़क
यह यहां का बेहद व्यस्ततम् मार्ग है, इस ब्रीज को गिराने का काम हम जल्दी चाहते थे। अगर इसे सामान्य तरीके से गिराया जाता तो महीनों लग सकते थे। स्थानीय प्रशासन के इंजीनियर्स ने तय किया, एक साथ 200 मशीनों को लगाकर इसे तुरंत हटाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

image