आप विधायक ने कहा कि जब उन्होंने दोबारा आग्रह किया तो मुख्य सचिव नाराज हो गए और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपशब्द कहे। वहीं, जब मुख्य सचिव से उचित व्यवहार करने को कहा गया तो प्रकाश ने उन्हें अपनी हद में रहने को कहा। प्रकाश ने कहा, 'जितनी औकात है, उतनी ही बात करो।' उन्होंने बताया कि संगम विहार पुलिस थाने, एसएसओ सिविल लाइंस व पुलिस उपआयुक्त दक्षिण से अंशु प्रकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, लेकिन किसी ने भी कार्रवाई नहीं की।