scriptमासूम के पेट से निकला 3 फीट लंबा सांप जैसा गुच्छा, डॉक्टर भी रह गए हैरान | doctors surprised operation child 3 foot long snake like lumps | Patrika News
नई दिल्ली

मासूम के पेट से निकला 3 फीट लंबा सांप जैसा गुच्छा, डॉक्टर भी रह गए हैरान

5 साल के बच्‍चे को पिछले एक साल से पेट दर्द और डकारें आने की परेशानी थी। वह इलाज लेकर ठीक हो जाता, पर वह कमजोर होता गया और खाना पीना बहुत कम हो गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद पेट से सांप की आकृति का धागे से बना करीब 3 फीट लंबा गुच्छा निकला।

नई दिल्लीDec 13, 2020 / 09:32 am

Shaitan Prajapat

doctors

doctors

नई दिल्ली। आपने कई बार पढ़ा होगा कि डॉक्टर ने ऑपरेशन कर पेट से कई प्रकार की चीजे बाहर निकाले है। किसी के पेट से प्लास्टिक तो किसी के पेट से कपड़े या फिर अन्य चीजों को सर्जरी कर निकालते है। आज आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे है जिसे जानकर आप भी चकित रह जाएंगे। राजस्थान के 5 साल के बच्चे को पिछले एक साल से पेट दर्द हो रहा था। कई बार डॉक्टर को दिखा और इलाज करवाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फिर डॉक्टर ने इस बच्चे का ऑपरेशन किया तो उनके होश उड़ गए। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद बच्चे के पेट से सांप की आकृति का धागे से बना 3 फीट लंबा गुच्छा निकला।

 

यह भी पढ़े :— दुनिया का एक ऐसा गांव जहां नहीं होती कभी बारिश, कारण जान रह जाएंगे दंग

डॉक्टर के भी उड़ गए होश
राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली में रहने वाले 5 साल के बच्‍चे को पिछले एक साल से पेट दर्द और डकारें आने की परेशानी हो रही थी। उसको कई बार डॉक्टरों को दिखाया। वह इलाज लेकर ठीक हो जाता। लेकिन वह लगातार कमजोर हो रहा था और खाना पीना बहुत कम हो गया। जब इस बच्‍चे का ऑपरेशन हुआ तो डॉक्‍टर के होश उड़ गए। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद बच्चे के पेट से सांप की आकृति का धागे से बना करीब 3 फीट लंबा गुच्छा निकला।

पेट में गांठ जैसा दिखा
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर वीएन माहेश्वरी ने बताया कि जांच में बच्चे के पेट में गांठ जैसा दिखा। उसके बाद बच्‍चे को कोटा के वरिष्ठ शिशु शल्य चिकित्सक डॉक्‍टर समीर मेहता के पास रेफर कर दिया गया। डॉक्‍टर समीर ने बच्‍चे का ऑपरेशन मेहता नर्सिंग होम में किया तो वह भी हैरान रह गए। भोजन थैली से सांप जैसी आकृति का धागे से बना तीन फीट लंबा गुच्छा निकला।

यह भी पढ़े :— Online Driving Licence: घर बैठे ऐसे बनवाए ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस, यह है पूरी प्रक्रिया

20 साल पहले आया था ऐसा मामला
डॉक्‍टर का कहना है कि यह बहुत दुर्लभ बीमारी होती है और मेडिकल भाषा में इसे रैपएंजेल सिन्ड्रोम कहते हैं। ज्यादातर मामलों में मरीज़ खुद के बाल तोड़कर खाते हैं पर यह बच्‍चा कपड़े के धागे खाता था जो कि बहुत असामान्य था। उनका कहना है कि ऐसा केस करीब 20 साल पहले देखा था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y1ete

Home / New Delhi / मासूम के पेट से निकला 3 फीट लंबा सांप जैसा गुच्छा, डॉक्टर भी रह गए हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो