3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमीर बनने के लिए 29 साल की लड़की ने बॉयफ्रेंड को बनाया बाप, फिर शुरू किया शातिर खेल

Kidnapping: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे कपल को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने जल्दी अमीर बनने के चक्कर में सारी मानवीय संवेदनाओं का गला घोट दिया। दोनों की उम्र 29 साल है और दोनों बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले हैं।

2 min read
Google source verification
Girlfriend boyfriend arrested for kidnapping five-year-old boy in Delhi Police disclosure

दिल्ली में पांच साल के बच्चे के अपहरण के आरोपी में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार।

Kidnapping: राष्ट्रीय राजधानी से अपहृत पांच साल के बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ एक ऐसा कपल लग गया, जिसने पूरे मामले का सिर्फ पर्दाफाश ही नहीं किया, बल्कि एक ऐसी साजिश का खुलासा किया। जिसने सारी मानवीय संवेदनाओं का गला घोट दिया। यह साजिश सिर्फ इसलिए रची गई, क्योंकि 29 साल की लड़की जल्दी अमीर बनना चाहती थी। अपहरण और मानव तस्करी की इस साजिश में लड़की के बॉयफ्रेंड ने भी पूरा साथ दिया। उसकी उम्र भी 29 साल है। दोनों ही बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। इसमें सबसे खास बात ये है कि लड़की ने मासूम बच्चे को उसकी मां बनकर अगवा किया और अपने बॉयफ्रेंड को उसका बाप बनाया। बहरहाल, दिल्ली पुलिस की सतर्कता ने कपल के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया है।

अब विस्तार से समझिए पूरा मामला

दरअसल, बीती नौ जनवरी को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर से एक पांच साल के बच्चे का अपहरण उस समय हो गया, जब वह घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों ने शाम तक बच्चे की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद बच्चे का पिता 38 साल का मोहम्मद शाहिद पुलिस के पास रोते हुए पहुंचा और बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। मोहम्मद शाहिद की डिटेल पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जब बच्चे की तलाश शुरू की तो सीसीटीवी में एक संदिग्ध महिला बच्चे के साथ दिखी, जो फोन पर लगातार बात कर रही थी। यहीं से लीड लेकर दिल्ली पुलिस ने उस अज्ञात महिला का पीछा शुरू किया।

महिला की पहचान के बाद शुरू हुई छापेमारी

तकनीकी और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस के हाथ जल्द ही बड़ी सफलता उस वक्त लगी, जब महिला की पहचान 29 साल की काजल के रूप में हुई। बिहार के खगड़िया जिले की रहने वाली यह महिला अक्सर उस इलाके में आती-जाती थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान होने के बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान पुलिस ने सबसे पहले महिला के बॉयफ्रेंड रणजीत शाह उर्फ नीरज बेलदार को बिहार के खगड़िया से गिरफ्तार किया, क्योंकि काजल सबसे ज्यादा फोन पर रणजीत शाह से बात करती थी। यहीं से पुलिस को पूरे मामले की सच्चाई पता चली।

बॉयफ्रेंड ने खोल दी पूरी पोल-पट्टी

रणजीत शाह उर्फ नीरज बेलदार ने पुलिस पूछताछ में पहले तो काजल के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन जब पुलिस ने कॉल डिटेल सामने रखी तो वह टूट गया। इस दौरान नीरज ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया। नीरज ने पुलिस को बताया कि काजल जल्दी अमीर बनना चाहती थी। इसके लिए उसने पांच साल के बच्चे का अपहरण किया। एक लाख रुपये में बच्चे को बिहार और कोलकाता में बेचने की योजना थी। इसके लिए काजल उसकी मां बनी और उसे पिता बनाया गया। लेकिन दोनों ही जगह बच्चे की डील फाइनल नहीं हुई।

काजल ने रणजीत के साथ मिलकर रची साजिश

रणजीत शाह के कबूलनामे पर एक्टिव हुई दिल्ली पुलिस ने काजल की ट्रैकिंग शुरू की। एक टीम बिहार रवाना की गई, जबकि दूसरी टीम कोलकाता के लिए रवाना हुई। इसके अलावा तीसरी टीम काजल के फोन की लोकेशन के आधार पर छापेमारी में जुटी थी। इसी बीच कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दबिश देकर दिल्ली पुलिस ने वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में काजल को बच्चे सहित धर दबोचा। इसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया। इस पूरे ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस की उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की पुलिस ने पूरी मदद की।

Story Loader