नई दिल्ली

आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी, आज रात से बदलेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज

Heavy Rain Warning: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में मॉनसूनी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मानसून की एंट्री के साथ ही दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

3 min read
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। (फोटो सोर्सः @pankaju17)

Heavy Rain Warning: दिल्ली-एनसीआर में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और एनसीआर के जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर समेत आस-पास के शहरों के लोग लंबे वक्त से मानसून का इंतजार कर रहे थे। मौसम विभाग की मानें तो अब 24 जून को देर सवेर दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की एंट्री हो सकती है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में प्री मानसून की बारिश ने उमस और गर्मी से राहत दी है। इस बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर में दिनभर का तापमान भी सामान्य से कम रहा।

बात अगर मंगलवार की करें तो मानसूनी बादलों के कारण राजधानी में दिनभर हल्की धूप रही। इसका असर तापमान पर भी पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली के आस-पास के इलाकों में और मानसूनी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। (फोटो सोर्सः Skymet)

बारिश के कारण उमस में कमी और ठंडक का अहसास

आज राजधानी दिल्ली में मानसून के कारण लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की एंट्री के साथ ही दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी, जिससे उमस और गर्मी की समस्या से निजात मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में उमस और गर्मी का असर बढ़ने के कारण लोग परेशान थे, और मानसून ने उन्हें इस कठिन स्थिति से राहत दी है।

तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाओं और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। यलो अलर्ट का मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं, और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। इस कारण स्थानीय प्रशासन को भी पूरी तरह तैयार रहने की सलाह दी गई है।

धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून

साउथ-वेस्ट मानसून अब धीरे-धीरे देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय हो रहा है। कहीं तेज धूप और गर्मी से राहत मिल रही है तो कहीं बारिश चिंता का कारण भी बन रही है। दिल्ली और एनसीआर में आज भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, और हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

पूरे हफ्ते मौसम रहेगा सामान्य

IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और उसके आसपास का मौसम सामान्य रहेगा। पूरे हफ्ते मौसम कूल-कूल रहने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जो मौसम को और भी ठंडा बनाएंगी। हालांकि, विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि इस दौरान बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मानसून का तय समय से पहले आगमन

भारत में मानसून हर साल 1 जून को केरल तट से प्रवेश करता है, लेकिन इस बार यह 3 दिन पहले यानी 29 मई को भारत में प्रवेश कर गया था। यह मानसून के लिए समय से पहले आने का एक उदाहरण है, और इस बदलाव का असर दिल्ली में भी देखने को मिला है। दिल्ली में मानसून की एंट्री इस बार 30 जून से पहले हो गई है, जो सामान्य से कुछ दिन पहले है। इसका मतलब है कि इस बार मानसून जल्दी ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में राहत लेकर आया है।

Also Read
View All

अगली खबर