22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे के खिलाफ दर्ज हुई FIR तो बिजली के टावर पर चढ़कर पिता ने कर दिया हाइवोल्टेज ड्रामा !

जब मामले में समझौता नहीं हुआ तो महेंद्र को लगा कि अब बेटे को जेल जाना पड़ेगा। इस पर महेंद्र टावर पर चढ़ गया और साफ कह दिया कि जब तक समझौता नहीं होगा नीचे नहीं आऊंगा।

2 min read
Google source verification
Saharanpur news

टावर से उतरते हुए ग्रामीण ( फोटो श्रोत patrika )

Saharanpur News बेटे के खिलाफ दर्ज हुए छेड़छाड़ और मारपीट के मामले को खत्म कराने के लिए एक पिता बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। जब स्थानीय लोगों को इस बात का पता चला तो पूरा गाँव इकठ्ठा हो गया। ग्रामीणों ने इस व्यक्ति से नीचे आने का आग्रह किया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। बाद में किसी तरह ग्रामीण को नीचे उतार लिया गया। इस तरह बिजली के टावर पर घंटों तक हाइवोल्टेज ड्रामा चला।

जानिए पूरा मामला

सहारानपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर के रहने वाले महेंद्र के बेटे के खिलाफ मिर्जापुर थाने में एक एफआईआर दर्ज हुई। दरअसल कुछ दिन पहले महेंद्र का अपने ही परिवार के कुछ लोगों से विवाद हो गया था।इस मामले में मारपीट हुई थी। बाद में महेंद्र के बेटे के खिलाफ छेड़छाड़ करने और मारपीट करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार इस मामले में पिछले कई दिनों से फैसले के प्रयास चल रहे थे लेकिन फैसला नहीं हो सका। जब महेंद्र को लगा कि अब उसके बेटे को जेल जाना पड़ेगा और फैसले की बात नहीं बन रही तो महेंद्र ने बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह ग्रामीण पुलिसकर्मी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र को नीचे उतारने में सफल रहे। महेंद्र को इस आश्वासन पर नीचे उतरा गया है कि उसके मामले में सब लोग बैठकर समझौता कराने प्रयास करेंगे। इस आश्वासन के बाद महेंद्र नीचे तो उतर आया लेकिन अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या करती है! चर्चा हैं कि इस मामले में पुलिस महेंद्र के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है। अब इस मामले में क्या होगा यह तो आगे देखा जाएगा लेकिन फिलहाल यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सहारानपुर में यह पहली घटना नहीं

टावर पर चढ़कर हंगामा करने की सहारनपुर में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी सहारनपुर में इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। करीब एक दशक पहले एक किसान सहारनपुर कलक्ट्रेट में खड़ी पानी की टंकी पर चढ़ गया था। एक किसान ट्रैक्टर का लोन माफ कराए जाने की मांग को लेकर रेलवे के टावर पर चढ़ गया था और एक कर्मचारी नौकरी से निकाले जाने के बाद स्टार पेपर मिल की चिमनी पर चढ़ गया था। पिछले करीब पांच वर्षों से सहारनपुर में ऐसी घटना नहीं हुई थी लेकिन महेंद्र ने लोगों को एक बार फिर से शोले फिल्म की याद दिला दी

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग