27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के लिए बना फर्जी दरोगा! लड़की वालों को कचहरी पर मिलने बुलाया जहां हो गई भारी चूक

Saharanpur News पकड़े जाने पर आरोपी ने कहा कि शादी नहीं हो रही थी। पुलिस की वर्दी पहनकर अच्छा दहेज और सुंदर दुल्हन मिलने जा रही थी लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।

2 min read
Google source verification
up police

लखनऊ में नाबालिग को शराब और हुक्का पिलाया। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Saharanpur News शादी के लिए कुछ भी करेगा! ऐसा ही एक मामला सहारनपुर में सामने आया है। यहां शादी के लिए एक युवक कासिम फर्जी दरोगा बन गया। जो लड़की कासिम को पसंद थी उसके घर वाले अपनी बेटी की शादी पुलिस वाले के साथ करना चाहते थे। इस पर कासिम ने एक वर्दी खरीदी और झूठ बोल दिया कि वह पुलिस में भर्ती हो गया है।

लड़की पक्ष को भी हो गया विश्वास

इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि कासिम के इस झूठ पर किसी को शक भी नहीं हुआ और लड़की वाले भी उसे असली दरोगा मानने लगे। इसके बाद बात आगे बढ़ी तो लड़की के परिवार वालों ने लड़के से मिलने की बात कही। लड़की पक्ष पीलीभीत का रहने वाला है और युवक बरेली के गांव जशनपुर का। परिवार से मिलने की बात हुई तो युवक ने अपनी पोस्टिंग सहारनपुर में बताते हुए लड़की पक्ष को सहारनपुर बुला लिया। यहां युवक ने लड़की पक्ष को कोर्ट रोड पर कचहरी चौक पर बुलाया। इसी चौक पर दोनों पक्षों के बीच बात हो रही थी। कासिम के पिता भी यहीं आ गए थे। इसी दौरान कचहरी गेट पर तैनात एक दरोगा अमित को मामला कुछ अटपटा सा लगा।

वर्दी पहनने के ढंग से हुआ शक

अमित ने देखा कि जो युवक कुछ लोगों से बातचीत कर रहा है उसकी वर्दी कुछ ठीक नहीं लग रही है, स्टार भी लटके हुए हैं। अभी बातें चल ही रही थी कि लड़की पक्ष के एक व्यक्ति ने इसी दरोगा अमित से पूछ लिया कि वह कासिम को भी जानते हैं क्या ? यह भी पूछ लिया कि कासिम कितने दिनों से कचहरी गेट पर ड्यूटी कर रहा है। बस इतना पूछना था कि अमित का शक यकीन में बदल गया। इसके बाद अमित ने कासिम से सवाल किए तो वह इधर-उधर देखने लगा। यहीं से कासिम का झूठ पकड़ा गया। इसके बाद आरोपी को पकड़कर कोतवाली सदर बाजार ले जाया गया जहां पुलिस ने पूछताछ के बाद कासिम और इसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े जाने पर बोला युवक ( Saharanpur News )

इस खुलासे के बाद लड़की के परिवार वालों ने पुलिस का आभार जताया और बोले कि उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। अगर यह झूठ ना पकड़ा जाता तो आरोपी की शादी उनकी बेटी से हो जाती और उनकी बेटी की जिंदगी की बर्बाद हो जाती। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पकड़े जाने पर पुलिस थाने में आरोपी ने बताया कि यह सब कुछ उसने शादी के लिया था। यह भी कहा कि अपना प्यार पाने के लिए लोग कुछ भी करते हैं मैने तो सिर्फ वर्दी पहनी है।