2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज ये 6 राशियां रहे सावधान! सावन के दूसरे सोमवार पर बाकी छह के पूरे होंगे अरमान

आज श्रावण/सावन माह ( sawan mas ) की द्वादशी तिथि...

7 min read
Google source verification
bhagwan shiv

भोपाल। आज 29 जुलाई 2019 को सोमवार ( MondayRashifal ) का दिन है। यह सावन ( sawan Somvar ) का दूसरा सोमवार ( monday ) है। सोम को ज्योतिष ( Astrology ) में चंद्र ( moon ) माना गया है। वहीं चंद्र को मन का कारक ( aaj ka hindi rashifal ) माना जाता है। इसका रंग सफेद व रत्न मोती ( Pearl ) माना गया है। इस दिन के कारक देव स्वयं देवों के देव महादेव ( Lord Shiv ) अर्थात भगवान शिव ( lord shivji ) हैं।


आज का विशेष : Today Special - Hindu Panchang ( aaj ka rashifal )

– तारीख 29 जुलाई 2019 : आज का पंचांग तिथि नक्षत्र...
: माह – श्रावण ।
: तिथि – द्वादशी – 17:10:49 तक।
: नक्षत्र – मृगशीर्षा – 18:22:24 तक।
: करण – कौलव – 06:06:26 तक, तैतिल – 17:10:49 तक।
: पक्ष – कृष्ण।
: योग – व्याघात – 25:45:57 तक।
: वार – सोमवार।
: अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – 12:00:18 से 12:54:34 तक।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष ( #vedic jyotish ) में यह मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आंख, छाती आदि का कारक ( Aaj Ka rashifal in hindi ) होता है। चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण ( sawan ) नक्षत्र का स्वामी होता है।

चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं। वहीं वैदिक ज्योतिष ( jyotish ) शास्त्र में राशिफल को ज्ञात करने के लिए व्यक्ति की चंद्र राशि को आधार माना जाता है।

चंद्र ग्रह का वैदिक मंत्र
ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य
पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।

चंद्र ग्रह का तांत्रिक मंत्र
ॐ सों सोमाय नमः।।

चंद्रमा का बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

29 july 2019 आज का राशिफल: Aaj Ka rashifal in hindi ( today rashifal : Sunday Rashifal ) ...

1. मेष राशि फल /aries aaj ka rashifal in hindi :

आकस्मिक धन लाभ होगा। लेकिन कुछ व्यर्थ के खर्चों के चलते चिंताएं बढ़ सकती हैं। आपके दुश्मन आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं और आपको परेशानी दे सकते हैं। आप एक आकस्मिक घटना के परिणामस्वरूप चोटिल हो सकते हैं। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जाएगा। पेशे के संबंध में की गईं यात्राएं फलहीन रह सकती हैं।



2. वृषभ राशि फल / taurus aaj ka rashifal in hindi :
आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। स्वयं पर काबू रखें। वहीं कुछ मामलों में अच्छे व्यावसायिक अवसर आपके व्यवसाय को बढ़ाने और विस्तृत करने में अति सहायक सिद्ध होंगे।

आप नए क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार होंगे। जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। क्रोध को हावी न होने दें। बीमारी से जूझ रहें जातकों का आत्मविश्वास उन्हें बीमारी से पार पाने में मदद करेगा।

3. मिथुन राशि फल / gemini aaj ka rashifal in hindi :

प्रेमियों के लिए समय शुभ है। समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से यह एक शुभ दिन है। लेकिन भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी। लंबी अवधि में भारी लाभ अर्जित करने के लिए में आप नए उद्यम में निवेश कर सकते हैं।


4. कर्क राशि फल /cancer aaj ka rashifal in hindi :

निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं। आप स्वयं के लिए यश व कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे। आपके काम और व्यवसाय में सकारात्मक विकास होगा। किसी विशेषजन से संबंध बनेंगे। अगर आप नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। अविवाहितों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है।

5. सिंह राशि फल / leo aaj ka rashifal in hindi :

भवन परिवर्तन के योग के बीच आज आप में से कुछ की रचनात्मकता चरम पर होगी, लेकिन वित्तीय दबाव हो सकता है। व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। व्यावसायिक संदर्भ में आप अपने लाभ के लिए संपत्ति का उपयोग किसी रचनात्मक कार्य के लिए कर सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आप विचारों को विकसित करने के लिए अवसरों की खोज में समय और ऊर्जा का निवेश कर सकते हैं।



6. कन्या राशि फल / virgo aaj ka rashifal in hindi :

राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करेंगे। आज अपनों से धोखा भी मिल सकता है, सतर्क रहें। चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएंगी, किन्तु आप घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं, यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। वहीं कुछ के साथ आर्थिक समस्याएं भी सिर उठा सकती हैं।

7. तुला राशि फल / libra aaj ka rashifal in hindi :

नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोग कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। आप में से कुछ नवीन संपर्क स्थापित कर पाएंगे। भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें।

आज का दिन आप में से अधिकतर के लिए शुभ परिणामदायक रहेगा। स्वयं पर नियंत्रण रखें। इस बात का ध्यान रखें कि नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

8. वृश्चिक राशि फल/ scorpio aaj ka rashifal in hindi :

आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे, लेकिन अपने कर्मचारियों के कारण परेशान भी होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अत्यधिक शुभ है और आप काफी प्रगति करेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। जिसके चलते क्रोध की अधिकता रहेगी।

लेकिन इसके बावजूद आय की वृद्धि के लिए स्थिति विकसित होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है। यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है, तो अपने प्रयासों को जारी रखें क्योंकि सफलता कोने में ही है।

9. धनु राशि फल /sagittarius aaj ka rashifal in hindi :

भूमि भवन से संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आप में से अधिकतर के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। आप शुभचिंतकों और दोस्तों की मदद से भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे।

यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो इस समय का अधिकतम लाभ उठाएं और उचित कदम उठाएं। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय होंगे, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।

10. मकर राशि फल / capricorn aaj ka rashifal in hindi :

प्रेम प्रसंग के मामले में आज का दिन अनुकूलता लिए हुए है। साथ ही विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। आपको दफ़्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। वित्तीय फैसले लेने के लिए यह बहुत अच्छा वक़्त है।

कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। जीवनसाथी की ख़राब सेहत की वजह से घर में ख़ुशियों की कमी आएगी। इसके बावजूद आजीविका को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। जिसके कारण आप चिड़चिड़े महसूस करेंगे, किन्तु आपको शांत और संयम रखने की ज़रूरत है।

11. कुंभ राशि फल /Aquarius aaj ka rashifal in hindi :

व्यावसायिक सन्दर्भ में गुप्त शत्रु परेशान करेंगे। अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। किसी समस्या या विवाद को सुलझाने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए अचानक और अप्रत्याशित धन प्राप्ति की सम्भावना बन रही है।

आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। जबकि अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। आज आप उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च व्यक्तियों के संपर्क में आ सकतें हैं। हालांकि आपको अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपके कार्य प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।


12. मीन राशि फल /pisces aaj ka rashifal in hindi :
राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे। आज आप शत्रुओं को समूल नष्ट करने में सक्षम होंगे। कोई भी पुराना विवाद मित्रों के सहयोग से समाप्त होगा और परिणाम आपके पक्ष में होने की पूरी संभावना है। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। परन्तु समय अनुकूल होने के बावजूद शत्रु लगातार पनपेंगे और परेशान करेंगे।

आपके अंदर भी कुछ उतावलापन और उग्रता जन्म लेगी। वहीं आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग या कुछ अधिक धन लगाने से बचें। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। नौकरी तलाशने वालों को कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

29 july 2019 आज का अंक ज्योतिष: जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक - Aaj ka ank jyotish in hindi ( numerology ) ...

अंक 01-
सबको साथ में लेकर चलने की कोशिश करें। किसी का गोपनीय सहयोग प्राप्त होगा।

अंक 02-
आर्थिक मंदी बेअसर साबित होगी। यात्राओं के चलते व्यस्तताएं बढ़ जाएगी।

अंक 03-
आकस्मिक धनलाभ की योजना पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। जिज्ञासाओं को सीमित करने का प्रयास करें।

अंक 04-
कामकाज की अधिकता के बीच सेहत का ध्यान रखें। अल्पकालीन काम ज्यादा सफल सिद्ध होंगे।

अंक 05-
तकरीबन हर कार्य में भाग्य की प्रबलता देखने को मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

अंक 06-
अतिव्यस्तता के कारण कार्यों पर असर पड़ सकता है। आत्मबल में भी भरपूर वृद्धि होगी।

अंक 07-
अनिर्णय की स्थिति में आगे बढ़ाना ठीक रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग की उम्मीद पूरी होती दिखाई देगी।

अंक 08-
आपके घोर विरोधी अपने उपर हावी हो सकते हैं। न्यायपालिका पर विश्वास बरकरार रहेगा।

अंक 09-
दांपत्य में सहयोग की भावना बरकरार रहेगी। बच्चों में समय के परिवर्तन को समझना होगा।

Story Loader