
चेन्नई. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एम. सुब्रमण्यन ने अमरीका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय में तमिलनाडु सरकार की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में लागू की जा रही योजनाओं और उनसे लाभान्वित लोगों का खाका खींचा। हार्वर्ड विवि की ओर से तमिलनाडु को मिले न्यौते के बाद एम. सुब्रमण्यन ने सीएम एमके स्टालिन की ओर से वहां भाषण पढ़ा। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के पूर्व सचिव गगनदीप सिंह बेदी भी मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, तमिलनाडु सरकार ने गरीबों और हाशिए पर बसे लोगों के लिए एक मजबूत सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत मुयमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की है जिसे 23 जुलाई 2009 को तमिलनाडु के पांच बार मुयमंत्री रहे एम. करुणानिधि ने लॉन्च किया था। यह योजना पूरी तरह से सफल है और जुलाई 2009 से जून 2024 के बीच 14 मिलियन मरीजों को इसका लाभ मिला है और उनके 136.25 बिलियन के दावों को मंजूरी दी गई है। कुल लाभार्थियों में से, 4.32 मिलियन ने सरकारी अस्पतालों में उपचार प्राप्त किया जिनके दावों की राशि ?49.45 बिलियन थी।
सुब्रमण्यन ने जानकारी दी कि इनुयिर कप्पोम नमई कक्कुम-48 योजना जो सड़क दुर्घटना के वक्त घायलों को नि:शुल्क नकद रहित उपचार प्रदान करती है के तहत 18 दिसबर 2023 से 31 मई 2024 के दौरान 2,52,981 मरीजों का उपचार मिला है और सरकार ने इलाज के एवज में 2.21 बिलियन रुपए का भुगतान किया है। इनके अलावा भी मंत्री ने राज्य में लागू अन्य योजनाओं का हवाला दिया और कहा कि तमिलनाडु सामाजिक न्याय और लैंगिक समानता की नीति पर काम कर रहा है।
Published on:
11 Jul 2024 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
