4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर स्कूल के लिए लगाया टीनशेड

क्षेत्र की घाट का बराणा पंचायत के बलदेवपूरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का क्षतिग्रस्त भवन सरकारी निर्देश पर जमींदोज करने से भवनविहीन हो गया।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 04, 2026

Bundi : ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर स्कूल के लिए लगाया टीनशेड

ग्रामीणों द्वारा बनाया गया टीन शेड

लबान. क्षेत्र की घाट का बराणा पंचायत के बलदेवपूरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का क्षतिग्रस्त भवन सरकारी निर्देश पर जमींदोज करने से भवनविहीन हो गया। ऐसे में विद्यालय को निजी भवन के बरामदे में संचालित किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त भवन के निरीक्षण के बाद दो कमरों व कार्यालय को जमींदोज कर दिया गया है और विद्यालय में नामांकित 48 विद्यार्थियों को गांव के ही एक निजी भवन के बरामदे में सरकारी निर्देशो के अनुसार संयुक्त रूप से बैठा कर अध्ययन करवाया जा रहा है, साथ ही भवन के जमींदोज होने से विद्यालय के फर्नीचर व अन्य संसाधान गांव में कुक हेल्पर के घर में सुरक्षित रखवा गया है। नए भवन के निर्माण के लिए अभी कोई बजट स्वीकृत नहीं हुआ है

भवन के जमीदोंज होने पर विद्यार्थियों के बैठने के लिये देवनारायण मन्दिर परिसर में ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर करीब एक लाख रुपए की लागत से टीनशेड का निर्माण किया है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि ग्रामीण द्वारा बनाए टीनशेड की जगह प्रशासन निजी भवन में विद्यालय को संचालित कर रहा है, जबकि ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग कर गांव के बच्चो के लिए व्यवस्था की है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां से अन्य विद्यालय भवन 5 किलोमीटर से अधिक दूरी अन्य गांव में है ऐसे में ग्रामीणों द्वारा निर्मित टीनशेड में विद्यालय को संचालित किया जाए।

भवन के जमींदोज होने के बाद अधिकारियों के निर्देशानुसार निजी भवन में विद्यालय संचालित किया जा रहा है। किसी तरह के किराए का प्रावधान नहीं है। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध करवाए गए टीनशेड के लिए अधिकारियो को अवगत करवा दिया है। निर्देश मिलते है पालना की जाएगी।
नीलेश कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक

बलदेव पूरा विद्यालय भवन को जमींदोज कर दिया गया है। निजी भवन में संचालित नि:शुल्क किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध करवाए गए टीनशेड का अवलोकन कर लिया गया है, लेकिन टीनशेड के बजाय पक्की छत के नीचे ही विद्यार्थियों को बैठाने के आदेश है। ऐसे उच्चाधिकारियों से टीनशेड के उपयोग के लिए निर्देश चाहे गए है। विद्यालय को गांव में संचालित किया जाएगा।
मधु वर्मा सीबीईओ, केशवरायपाटन