
बूंदी. कुंभा स्टेडियम में आयोजित आरोग्य मेले में लगी स्टॉल में जानकारी लेते उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा।
बूंदी. कुंभा स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय संभागीय आरोग्य मेले का सोमवार को समापन हुआ। मेले में 26 हजार से अधिक लोग लाभांवित हुए। जिन्होंने आयुर्वेद पद्धति के साथ पंचकर्म का लाभ लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने मेले का निरीक्षण कर लाभान्वित लोगों से फीडबैक लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद ने कहा कि आयुर्वेद भारत की बौद्धिक संपदा है, जिसको अपनाकर निरोगी रहा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत विकसित भारत के विजन को आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री की इसी सोच के अनुरूप इस बार केंद्रीय बजट में आयुष मंत्रालय को पिछले वर्ष से 20 प्रतिशत अधिक कुल 4400 करोड़ का बजट आवंटित हुआ है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा, भाजपा महामंत्री संजय लाठी, शहर अध्यक्ष राजकुमार शृंगी, पूर्व जिलाध्यक्ष कालूलाल जांगिड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेद विभाग कोटा संभाग की अतिरिक्त निदेशक डॉ. अंजना शर्मा ने की। उपनिदेशक डॉ. मालती पारीक ने बताया कि मेले में कुल चार दिनों में 26 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हुए।
जिसमें औषधीय काढे द्वारा 11 हजार 500, औषधीय पादप प्रदर्शनी द्वारा 3 हजार, पंचकर्म ईकाई द्वारा 1861 रोगी उपचारित हुए। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के पीएमओ व पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुशवाह, सहायक निदेशक डॉ. भोलेश कुमार जैन, मेला प्रभारी डॉ. मनीष माथुर,आयुर्वेद चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. रमाकांत मंडावत प्रदेश महामंत्री डॉ. रंगनाथ शर्मा मौजूद रहे।
Published on:
03 Feb 2026 06:33 pm

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
