
बूंदी. जिला कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे विधायक एवंकांग्रेस कार्यकर्ता।
बूंदी. जिला कांग्रेस कमेटी की और से सोमवार को कलक्ट्रेट के बाहर मनरेगा स्थापना दिवस के उपलक्ष पर एक दिवसीय मनरेगा बचाव संग्राम के तहत गरीब मजदूर व किसान के काम करने के अधिकार को लेकर धरना दिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने बताया कि भाजपा ने महात्मा गांधी का नाम हटाने के बहाने से योजना का स्वरूप बदलकर समाप्त करने का कार्य किया है। 125 दिन का रोजगार देने का झूठा आश्वासन दिया जब यह सरकार कर्ज में डूब रही है तो फिर 40 प्रतिशत पैसा इस अधिनियम में कहा से देगी। विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि यह सरकार झूठे वादे करने वाली व कर्ज में डूबने वाली सरकार है।
ना गरीबों की पेंशन दे पा रही है ना गो माता का अनुदान दे पा रही है ना ही कोई भी विकास कार्य करवा पा रही है। सिर्फ योजना का नाम बदलकर उसको बंद करना चाहती। मनरेगा श्रमिक अनोखी देवी ने कहा कि हमारी रोजी-रोटी मनरेगा से ही चलती थी और अब मनरेगा नहीं चल रही है। पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मीणा, मोडूलाल वर्मा, प्रेमशंकर बैरवा, जगरूप रंधावा, चेतराम मीणा, बाबूलाल वर्मा, कांग्रेस महिला पदाधिकारी संतोष भाकल, कीर्ति सुखवाल, पूर्व प्रधान मधु वर्मा, ममता गुर्जर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
नए आयाम स्थापित होंगे
पेच की बावड़ी. कस्बे में सोमवार को मैरिज गार्डन में भाजपा द्वारा विबी जी राम जी योजना को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, अध्यक्षता मंडल प्रभारी सुरेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष शौकीन चंद राठौर, पूर्व प्रधान सत्यनारायण महेश्वरी, डॉ. मनीष खज, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलक्ष्मण सैनी मंचासीन रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी कहा कि भारत देश को 2047 तक विकसित भारत की श्रेणी में लाने के लिए नए आयाम स्थापित किए जा रहे है। इस दौरान भाजपा मंडल के रोहित जैन, विकास जैन, बनवारी वैष्णव, गोविंद झवर एडवोकेट, डीएस काबरा, नंदकिशोर मीना, पीयूष जैन, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Updated on:
03 Feb 2026 12:12 pm
Published on:
03 Feb 2026 12:11 pm

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
