2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : लबान से कुश्तला तक चार लेन सड़क पर होगा आवागमन शुरू

क्षेत्र में दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस के लबान इंटरचेंज से कुश्तला सवाईमाधोपुर तक वन वे यातायात एक सप्ताह में शुरू करने की तैयारी है।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 02, 2026

Bundi : लबान से कुश्तला तक चार लेन सड़क पर होगा आवागमन शुरू

लबान. जाम से लबान इंटरचेंज के डाऊन टोल तक लगी वाहनों की कतार।

बूंदी. लबान. क्षेत्र में दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस के लबान इंटरचेंज से कुश्तला सवाईमाधोपुर तक वन वे यातायात एक सप्ताह में शुरू करने की तैयारी है। गौरतलब है कि लबान से गोपालपुरा कोटा तक यातायात साल भर पहले से शुरू किया जा चुका है।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक भरत सिंह के अनुसार लबान से कुश्तला सवाई माधोपुर की 44 किलोमीटर की दूरी के लिए चार लेन की लोड टेस्टिंग हो चुकी है और सेफ्टी ऑडिट चल रही है, उसके क्लिरेन्स के बाद यहां पर एक तरफ वाहनों की आवाजाही इसी सप्ताह में करने की तैयारी है, साथ मार्च तक एक्सप्रेस वे सड़क पर लबान से सवाईमाधोपुर तक यातायात शुरू होने की सम्भावना है, क्योंकि शेष सड़क का कार्य भी अंतिम चरण में चल रहा है।

अभी भी हो रही वाहनों की आवाजाही
जानकारी अनुसार सवाईमाधोपुर की ओर से वाहन अभी कोटड़ी के यहां एक्सप्रेस वे पर चढ़ कर आ रहे जो लबान इंटरचेंज से फिर कोटा के लिए फिर से एक्सप्रेस को उपयोग कर रहे है।

हादसे के बाद जागा प्रशासन
विगत 5 जनवरी को मेगा हाइवे एक्सप्रेस वे हैवी ट्रैफिक के चलते एक ट्रक के पैदल यात्रियों पर पलटने से हुए हादसे में चार जान चली गई थी, जिससे बाद ग्रामीणों ने सडक़ जाम कर प्रदर्शन करने के बाद से प्रशासन हरकत में आया और एक्सप्रेस को लबान से कुश्तला तक शुरू करने तैयारी लग गया।

टोल तक लग जाती है कतार
सवाईमाधोपुर की ओर से वाहनों को आता देख कर कोटा की ओर से आ रहे वाहन भी इंटरचेंज पर रोंग साइड चल कर एक्सप्रेस पर जाने के प्रयास में यहां गाड़ियां आड़ी तिरछी फंस जाती है और जाम लगता है, जिससे इटावा, बारां, माखिदा रोड पर जाम लग जाता है।

लबान से कुश्तला तक यातायात शुरू करने के कोई निर्देश नहीं मिले है। सवाईमाधोपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को निकाला जाता है और इधर से जाने वाले वाहन एक्सप्रेस वे उतर कर रोंग साइड आते है, जिससे जाम लगता है वाहन चालकों से समझाइश की जा रही है
कल्याण सिंह सिकरवार, मैनेजर, एक्सप्रेस लबान इंटरचेंज

उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भिजवा कर लबान से कुश्तला तक वन वे यातायात शुरू करने की स्वीकृति चाही गई है जल्द ही यहां ट्रायल के तौर पर वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी।
संजीव अग्रवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर, भारत माला परियोजना

Story Loader