
कापरेन अस्पताल में तैनात पुलिस जाप्ता।
कापरेन. मेगा हाइवे कापरेन बायपास गांधी सर्किल पर रविवार देर रात को हुई दुर्घटना में मोपेड सवार की मौके पर मौत होने पर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। इससे पूर्व दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाने से नाराज मेघवाल समाज के लोगों ने एकत्रित होकर पुलिस के प्रति नाराजगी जताई। बाद में जांच अधिकारी सुरजीत सिंह की समझाइश पर मृतक के पुत्र सोनू मेघवाल द्वारा ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई।
रविवार शाम को साढ़े चार बजे करीब टाकरवाडा निवासी बद्री लाल मेघवाल अपने रिश्तेदार छीतर लाल निवासी घाट का बराना के साथ मोपेड से कापरेन से घाट का बराना जा रहे थे। इस दौरान बायपास गांधी सर्किल पर चौराहा पार करते समय तेज रफ्तार से सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बद्री लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों के नहीं पहुंचने और देर होने से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। सुबह मृतक के गांव से परिजनों के साथ रिश्तेदार भी कापरेन अस्पताल पहुंच गए।
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग को लेकर काफी देर तक बहस हुई।अस्पताल में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। परिजन ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ कार्रवाईके साथ ही मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। काफी देर बाद मृतक के पुत्र सोनू मेघवाल द्वारा रिपोर्ट दी गई और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया। जांच अधिकारी सुरजीत ङ्क्षसह ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मोपेड सवार बद्री लाल मेघवाल की मौत हो गई थी। मामले में सोमवार को परिजनो के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
Published on:
03 Feb 2026 11:58 am

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
