
मुंबई. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के निजी जीवन से जुड़ी बहुत सी बातें फैंस नहीं जानते होंगे। हाल ही सचिन की पत्नी अंजलि की मां एनाबेल मेहता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘माइ पैसेज ऑफ इंडिया’ में अंजलि-सचिन की शादी से जुड़े किस्सों को साझा किया है। वह याद करती हैं, कैसे 19 साल के सचिन उनकी इकलौती बेटी का रिश्ता मांगने उनके घर आए और उन्हें देख कर इस शादी के लिए हां कह दी। एनाबेल ने लिखा, मैं सोचती थी कि मेरी बेटी अंजलि किसी लंबे, सांवले, सुंदर लडक़े से शादी करेगी। सचिन सांवले और सुंदर तो थे, लेकिन बच्चे लगते थे और लंबाई भी कम थी। एनाबेल को फिक्र थी कि सचिन के साथ उनकी बेटी हील्स कैसे पहनेगी, जो उसे बहुत पसंद हैं। क्योंकि अंजलि की लंबाई साढ़े पांच फीट थी और सचिन उनके बराबर भी नहीं थे। हालांकि अंजलि ने अपनी मां को समझाया कि वह सचिन से बहुत प्यार करती हैं और सचिन भी उनके बारे में बहुत सीरियस हंै। एनाबेल ने लिखा कि वह क्रिकेट के चलते सचिन के बहुत समय तक दूर रहने को लेकर भी परेशान थी, लेकिन उस समय उनके प्यारे और मासूम चेहरे के अलावा उन्हें कुछ और नहीं दिखाई दे रहा था।
अंजलि ने कहा, शादी के लिए कब पूछोगे
धीरे-धीरे सचिन क्रिकेट की दुनिया पर छाने लगे और तब तक अंजलि ने भी अपनी पढ़ाई पूरी कर ली। एक दिन अंजलि ने सचिन से कहा कि तुम मुझसे शादी के लिए कब पूछोगे। कुछ समय बाद सचिन के बड़े भाई अजीत ने अपने माता-पिता को अंजलि से मिलवाया। अलग कल्चर के बावजूद दोनों परिवार अच्छे से घुल मिल गए।
जब गोरखा चौकीदार का बेटा समझ लिया
एनाबेल ने लिखा कि सचिन की उम्र 19 वर्ष थी और भारत में शादी करने की कानूनी उम्र 21 है, इसलिए हमने दो साल इंतजार करने का फैसला लिया। तब तक इस रिश्तों को उन्होंने छुपाकर रखा। इस बीच अक्सर सचिन उनके घर आया जाया करते थे। एनाबेल ने बताया, एक बार उनकी भाभी ने सचिन को गोरखा चौकीदार का बेटा समझ लिया था। सोसायटी में हमने रिश्ते की बात किसी को नहीं बताई थी। सचिन तेंदुलकर से अंजली करीब पांच वर्ष बड़ी हैं।
सचिन दुबई में थे, हम ही लेकर आए अंगूठी
24 अप्रेल 1994 को सचिन के 21 वें जन्मदिन के मौके पर हमारे घर में सचिन और अंजलि की सगाई हुई, जिसमें सिर्फ 25 लोग शामिल हुए। सचिन क्रिकेट के सिलसिले में दुबई थे और उन्होंने मुझे और अंजलि से जाकर सगाई की अंगूठी लाने को कहा और हमने एक सुंदर और सिंपल अंगूठी खरीदी। सगाई के समय जब सचिन ने अंजलि को यह अंगूठी पहनाई और उनके हाथ पर किस किया। उस समय की एक बहुत सुंदर तस्वीर है जो आज तक सचिन ने सोशल मीडिया
पर शेयर नहीं की।
Published on:
03 Aug 2024 11:45 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
