
चेचट. दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक ओर सड़क दुर्घटना सामने आई है। मध्यप्रदेश से चेचट की ओर आ रही कार के पीछे के दोनों टायर फटने से सालेड़ा कलां रेस्ट एरिया के समीप कार पलट गई। जिसमें सवार दिल्ली निवास प्रेमकुमार (48), बिहार निवासी अमन सिंह (35) एवं उत्तराखंड निवासी मूर्तिकुमार (45) घायल हो गए। कार पलटने के बाद राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। और चेचट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये।
जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉ रामप्रसाद बनासिया ने बताया कि अमन सिंह के सिर में चोट लगी है व सीने एवं पांव में फेक्चर है। वही अमन सिंह के पीठ पर चोट है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया। उत्तराखंड निवासी मूर्ति कुमार ने बताया कि हम कार में चार जने थे। हम एलएनटी कंपनी में काम करते है। शनिवार को अपने घर जा रहे थे। रास्ते मे अचानक कार के पीछे के दोनों टायर फटने से कार पलट गई।
Updated on:
28 Feb 2026 05:49 pm
Published on:
28 Feb 2026 05:49 pm
