28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट में बांसवाड़ा ने बालोतरा और शाहपुरा को दी मात, टेनिस में चमका आदित्य 

68वीं राज्य स्तरीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता : बालोतरा और शाहपुरा को 7-7 विकेट से दी मात, आज जयपुर के साथ होगा बांसवाड़ा का मैच, टेनिस में बांसवाड़ा के आदित्य का नेशनल कैंप में चयन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 7 Oct 2024, 9:09 PM IST

जीत के बाद बांसवाड़ा क्रिकेट टीम।

जीत के बाद बांसवाड़ा क्रिकेट टीम।

68वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बांसवाड़ा टीम का विजय अभियान जारी है। चूरू के सुभाषचन्द्र बोस राउमावि के संयोजन में हो रही प्रतियोगिता में पहले मैच में बांसवाड़ा ने बालोतरा को 7 विकेट से हराया। बांसवाड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। इसमे रिदम कलाल की 71 रन की नाबाद पारी में 7 छक्के 4 चौके ने जड़े। कलाल ने एक ओवर में 5 छक्के लगाए। गेंदबाज शशांक कलाल ने 4 विकेट लेकर बालोतरा टीम की कमर तोड़ दी। टीम के साथ गए दलाधिपति जगदीश चावड़ा ने बताया कि दूसरे मैच में शाहपुरा ने पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 80 रन जोड़े। इसके जवाब में बांसवाड़ा ने 12 ओवर में 3 विकट पर 81 रन बना लिए। टीम कोच उमेश कलाल व प्रीतम शर्मा ने बताया कि ऋतिक बामनिया व मयूर डाबी ने 2-2 विकेट लिए। रिदम कलाल ने नाबाद 35 रनों का योगदान दिया। कल जयपुर से बांसवाड़ा का मैच होगा।

बांसवाड़ा के आदित्य का टेनिस नेशनल कैंप के लिए चयन

जल्द ही नेशनल लेवल पर बांसवाड़ा का ‘आदित्य’ चमकेगा। लंबे अरसे की कड़ी मेहनत के बाद आदित्य इस मुकाम पर पहुंचा है। आदित्य का चयन राष्ट्रीय स्तर कैंप के लिए हुआ है। बता दें कि शहर के एक निजी स्कूल में बारहवीं में अध्ययनरत आदित्य सिंह ने जयपुर में आयोजित 68वीं राज्यस्तरीय अंडर 19 लॉन टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें उम्दा प्रदर्शन के बूते पहले व्यक्तिगत स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल खेलकर आगामी नेशनल टूर्नामेंट कैंप की पात्रता हासिल की है।

प्रदेश के सिर्फ चार जिलों के खिलाड़ी का चयन

दल प्रभारी कमलेश गरासिया ने बताया कि आदित्य सिंह के आलावा जोधपुर, जयपुर और बीकानेर के कुल 9 खिलाड़ी और हैं। जो 10 दिवसीय कैंप में प्रदर्शन करेंगे। फिर इन 10 खिलाड़ियों में 5 खिलाड़ियों को नेशनल लेवल टीम के लिए चयनित किया जाएगा। अभी नेशनल कैंप की तारीख निर्धारित नहीं हुई है। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा बापूलाल माली ने बताया कि इस वर्ष जिले से टेनिस में अंडर 14,17 एवं 19 में भागीदारी की गई। अंडर 19 टेनिस टीम ने बढिय़ा प्रदर्शन किया।

इन जिलों से इतने खिलाड़ी

जिले : खिलाड़ी

जयपुर - 04

जोधपुर : 03

बीकानेर : 02

बांसवाड़ा : 01