28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति का मानगढ़ धाम में करीब सवा चार घंटे का रहेगा प्रवास

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का बांसवाड़ा दौरा : दौरा और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय, तैयारियां युद्धस्तर पर, कई लोगों को करेंगी सम्मानित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 3 Oct 2024, 9:12 PM IST

Manghardham, Manghardham in Banswara

राजस्थान और गुजरात सीमा पर स्थित मानगढ़ धाम।

राष्ट्रपति का 4 अक्टूबर को मानगढ़ धाम का दौरा तय हो गया है। वे दोपहर में धाम पर पहुंचेंगी और करीब चार घंटे का बांसवाड़ा जिले में प्रवास रहेगा। कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के अनुसार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे हेेलीकॉप्टर से मानगढ़ धाम पहुंचेंगी। वे दोपहर 2.30 बजे यहां शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर नमन करेंगी। इसके बाद वे यहां राजकीय विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। तदुपरांत वे मुख्य समारोह स्थल पहुंचकर आदी गौरव सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। मुख्य समारोह में प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, टीएडी मंत्री बाबुलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा भी उपस्थित रहेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार राष्ट्रपति शाम 4.10 बजे मानगढ़ धाम से हेलीकॉप्टर द्वारा उदयपुर प्रस्थान कर जाएंगी। दौरे को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

प्रस्तावित में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, टीएडी मंत्री तथा राजस्व मंत्री सम्मिलित होने के मद्देनजर प्रोटोकॉल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। राज्यपाल की यात्रा के लिए महावीरप्रसाद जैन, तहसीलदार दलोट (प्रतापगढ़), मुख्यमंत्री की यात्रा के लिए प्रवीण कुमार मीणा उपखंड अधिकारी चिखली (डूंगरपुर), टीएडी मंत्री के लिए सुन्दरलाल मीणा तहसीलदार चिखली (डूंगरपुर) तथा राजस्व मंत्री की यात्रा के लिए नारायणलाल डामोर तहसीलदार साबला (डूंगरपुर) को नियुक्त किया गया है। ये सभी अधिकारी अतिथियों के आगमन से प्रस्थान तक लाइजनिंग अधिकारी का कार्य करेंगे। पुलिस अधीक्षक-बांसवाड़ा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था

मानगढ़ धाम के आसपास कोई भी वाहन डामर रोड पर पार्क नहीं कर पाएगा। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने जारी आदेश में कहा कि ऐसा हुआ तो गाड़ी पुलिस क्रेन की मदद से जब्त कर ली जाएगी।

कार्यक्रमस्थल की ओर जाने वाले वाहन...

- खेडापा रोड पर कटिंग वाले स्थान पर पार्क होंगे, चाहे वह पुलिस व्यवस्था में लगे वाहन क्यों हों।

- आनंदपुरी से गुजरात जाने वाले वाहन वरेठ फलवा होते हुए जा सकेंगे।

- गुजरात की ओर से आते वाहन भमरी तिराहा होकर गुजरेंगे।

- छोटे दुपहिया व चारपहिया वाहन मैना पादर टी पॉइंट से पाटन घाघरा के बीच व तलहटी में पार्क होंगे।

- धाम पर पहुंचने वाले वीवीआईपी की पार्किंग धाम क्षेत्र में संग्रहालय के दाहिनी तरफ और गुजरात गेस्ट हाउस प्रवेश द्वार के करीब होगी।