
,,
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म के लिये ये खास त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-पाठ की जाती है। इस बार दीपावली 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी। लिहाजा दीपावली की तैयारी एक महीने पहले से शुरु हो जाती है। सभी घरों में खरीदारी और साफ-सफाई शुरू हो जाती है।
हर साल दीपावली के आने से काफी दिनों पहले से साफ-सफाई शुरु हो जाती है। क्योंकि माना जाता है कि इस शुभ दिन देवी लक्ष्मी घर में आती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। देवी लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद है, इसलिये लक्ष्मी जी की पूजा में अधिक साफ-सफाई की जाती है। इसके अलावा ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के अनुसार भी घर में कुछ चीज़ें होने से घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता। तो आइए जानते हैं घर में किन चीज़ों को साफ-सफाई के दौरान तुरंत हटा देना चाहिए...
1. माना जाता है कि घर में कभी टुटा फूटा फर्नीचर नहीं रखना चाहिये। वास्तुशास्त्र में टुटा फूटा फर्नीचर रखना अशुभ होता है। घर का फर्नीचर हमेशा सही और साफ रखें।
2. घर में साफ-सफाई करते समय इस बात का ध्यान रखें की घर में यदि कोई टूटा हुआ शीशा है तो उसे तुरंग निकाल कर बाहर कर दें। क्योंकि टूटा हुआ शीशा नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है।
4. घर से खराब इलेक्ट्रिक सामान निकाल कर बाहर फेंक दें। क्योंकि अगर घर में खराब इलेक्ट्रिक सामान रखा हुआ है तो ये आपके स्वास्थ्य और भाग्य दोनों के लिये अशुभ होता है। इसलिये दीपावली की सफाई में घर से सभी खराब इलेक्ट्रिक सामान निकाल फेंक दें।
5. घर में कभी भूलकर भी देवी-देवता की खंडित मूर्ति या कोई भी तस्वीर ना रखें। क्योंकि भगवान की खंडित मूर्ति और तस्वीर घर में रखना शुभ नहीं होता है। या तो खंडित मूर्ति को पानी में बहा दें या कहीं दबा दें।
6. याद रखें की कभी घर की छत पर कूड़ा कचरा या कबाड़ इकट्टठा ना होने दें। इस दिवाली से पहले घर की छत साफ करें।
7. वास्तु के अनुसार घर में कभी बंद घड़ी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि बंद घड़ी उन्नति में रुकावट का कारण बनती है। इसलिये दिवाली पर सबसे पहले घर से बंद घड़ी बाहर निकालें।
8. दिवाली के त्योहार से पहले घर की सफाई करते समय अपने पुराने जूते- चप्पलों, जिनका आप उपयोग नहीं करते हैं, उन्हें घर से बाहर करना न भूलें। फटे-पुराने जूते-चप्पल घर में नकारात्मकता और दुर्भाग्य लाते हैं।
Updated on:
11 Oct 2019 04:15 pm
Published on:
11 Oct 2019 04:06 pm
