
चेन्नई. माधावरम जीएनटी हाई रोड स्थित पेंट व हार्डवेयर की दुकान में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाडिय़ों को दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने से भारी नुकसान होने का अनुमान है। तंडियारपेट निवासी मनोज कुमार (52) की माधावरम जीएनटी रोड पर एमए टे्रडर्स नामक पेंट और हार्डवेयर की दुकान है। सोमवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार सुबह अचानक दुकान के अंदर धुआं और लपटें उठती देख अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग और विकराल हो गई। सूचना पर माधावरम और व्यासरपाडी से फायर ब्रिगेड पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों का कहना है कि पेंट की दुकान होने की वजह से आग तेजी से फैल रही थी। उन्होंने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट रहा। पेंट को आग लगने से वह ज्यादा भडक़ गई और पूरी तरह फैल चुकी थी। माधवरम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
28 Aug 2024 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
