
भगवान गणेश स्वयं रिद्धि-सिद्धि के दाता और विघ्नहर्ता हैं। सारे दुखों और कष्टों को हरने वाले. इसलिए तो किसी भी पूजा से पहले इनकी अराधना करते हैं वह भक्तों की सभी बाधाएं, रोगों, शत्रु और दरिद्रता दूर करते हैं. बुधवार के दिन गणपति की पूजा और उपासना करने से सुख समृद्धी बढ़ती है शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि श्री गणेश जी विशेष पूजा का दिन बुधवार है। इस दिन भगवान की पूजा सच्चें मन से करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन पूजा करने से वह भी शांत हो जाता है।
ऐसे करें पूजा
बुधवार के दिन सुबह स्नान कर गणेशजी के मंदिर उन्हें दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। ऐसा करनें से आपको जल्द ही शुभ फल मिलेगे
बुधवार को गणपति को सिंदूर चढ़ाएं. गणेश जी को सिंदूर चढ़ाने से सारी परेशानियां दूर होती हैं। गणेश जी को सिंदूर चढ़ाते समय मंत्र बोलें, 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥ ओम गं गणपतये नमः'
बुधवार के दिन गाय को हरी घास खाने को दें, इससे गणपति की कृपा होती है। इस दिन अपने घर में श्री गणेश जी की सफेद रंग की मूर्ति स्थापित करें। ऐसा करने से आपके घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाएगी। किसी जरूरतमंद को मुंगदाल दान करें, इससे आपका बुध दोष कटेगा। अगर आपका बुध ग्रह खराब है तो इसके लिए बुधवार के दिन किसी गरीब या किसी मंदिर में जाकर हरे मूंग का दान करे इससे आपका बुध ग्रह का दोष शान्त हो जाएगा।
मोदक का भोग लगाएं
गणेश जी का एक दांत परशुराम जी से युद्ध में टूट गया था। इससे अन्य चीजों को खाने में गणेश जी को तकलीफ होती है, क्योंकि उन्हें चबाना पड़ता है।
मोदक काफी मुलायम होता है जिससे इसे चबाना नहीं पड़ता है। यह मुंह में जाते ही घुल जाता है। इसलिए गणेश जी को मोदक बहुत ही प्रिय है।
गणेश पूजा मंत्र
कोई कार्य के शुभारम्भ पर यह मन्त्र जरूर बोलें "वक्र तुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभनिर्विघ्नं कुरुमेदेव सर्वकार्येषु सर्वदा"
अपनी सफलता के लिए गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए मन्त्र "ऊं एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्ति: प्रचोदयात"
इस मंत्र का जाप करने से गणपति ज्ञान प्रदान करते हैं "श्री गणेश बीज मंत्र ऊं गं गणपतये नम:"
घर में कलह आदि विध्न हरण के लिए करे ये उपाय
बुधवार के दिन घर में यदि स्वेत रंग के गजानन की स्थापना की जाए तो सभी तरह की तंत्र शक्तियों का नाश हो जाता है। घर को नकारात्मक शक्तियों से दूर रखने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर गणपति की मूर्ति लगाएं. घर में किसी भी तरह की नकारात्मकता प्रवेश नहीं करेगी।
आय कम है या घर में पैसे रुपये की दिक्कतें सामने आ रही हैं तोआर्थिक सम्पन्नता के लिए बुधवार के दिन गणपति को घी और गुड़ चढ़ाएं. चढ़ाया हुआ घी और गुड़ गाय को खाने के लिए दें. ऐसा हर बुधवार को करें. घर में धन दौलत की कभी कमी नहीं होगी

Published on:
05 Sept 2017 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
