13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताजमहल में पेड़ की डाली टूटी, चार पर्यटक घायल

पर्यटकों को उस समय ताज देखने का सपना भारी पड़ गया जब एक कई साल पुराने पेड़ की 12 फ़ीट लंबी डाली उन पर टूटकर गिर पड़ी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

May 02, 2016

Taj Mahal

Taj Mahal

आगरा। पर्यटकों को उस समय ताज देखने का सपना भारी पड़ गया जब एक कई साल पुराने पेड़ की 12 फ़ीट लंबी डाली उन पर टूटकर गिर पड़ी। तीन महिलाओं सहित चार पर्यटक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस घटना से ताजमहल परिसर में पर्यटको में अफरा तफरी फ़ैल गयी।

शादी समारोह में आये थे पर्यटक
एक शादी समारोह में भाग लेने जमशेदपुर झारखंड का एक परिवार ताजनगरी आगरा आया था। रविवार को जब इस परिवार के सदस्य ताज परिसर में जूते रखने की रैक के पास से गुजर रहे थे, तो महागोनी के पेड़ की 12 फ़ीट लंबी एक डाली टूटकर इस परिवार के सदस्यों पर गिर पड़ी। मौके पर पहुंचे एस आई अधिकारियों और सीआईएसएफ के जवानों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद पूर्वी गेट पर पर्यटकों के लिए खड़ी रहने वाली एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।

एक महिला के आई ज्यादा चोट
तीनो घायलो में से नसीमा बेगम के पैर में टाँके लगाये गये। फिरोजाबाद निवासी महजबीन, नौसीन बानो और मोहम्मद हुसैन भी टहनी की चपेट में आ गए। उनके मामूली चोट थी, जिनका इलाज कर दिया गया। इलाज के बाद पर्यटक अपने गंतव्य के लिए चले गए।

क्या कहना एएसआई अधिकारी का
ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक राम रतन ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, घायल पर्यटको को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें

image