13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OTP Scam रोकने के लिए डिजिटल फ्रॉड के खिलाफ कदम, AI से अब मिलेंगे रियल टाइम फ्रॉड अलर्ट

Airtel fraud protection: ये नया AI टूल संदिग्ध कॉल और ओटीपी स्कैम पैटर्न पहचानकर यूजर्स को OTP साझा करने से पहले ही सावधान करेगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nikhil Parmar

Feb 13, 2026

Airtel real-time fraud protection

Airtel real-time fraud protection

Airtel AI Fraud Alert: देश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल फ्रॉड और ओटीपी स्कैम ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। साइबर अपराधी खुद को किसी बैंक का अधिकारी या सर्विस प्रोवाइडर बताकर लोगों को ठग लेते है। व्यक्ति की गोपनीय जानकारी शेयर करवाने की कोशिश करते हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए भारती एयरटेल लिमिटेड (Airtel) ने AI पर बना फ्रॉड अलर्ट सिस्टम लॉन्च किया है, जो यूजर्स को रियल टाइम में ऐसी संदिग्ध कॉल आने पर चेतावनी देगा। जिससे लोग सजग रहेंगे।

Digital OTP Scam: ओटीपी स्कैम पर फोकस

Airtel का यह नया Fraud Alert (फ्रॉड अलर्ट) सिस्टम खास तौर पर OTP से होने वाले बैंक फ्रॉड को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। जब भी किसी यूजर को बैंक के किसी ट्रांजेक्शन के लिए फोन में ओटीपी मिलता है और उसी समय उसे कोई संदिग्ध कॉल आती है, तो यह सिस्टम उसको मॉनिटर करता है। यदि सिस्टम को कोई खतरा नजर आता है, तो तुरंत यूजर को अलर्ट जाएगा है।

Real Time Fraud Detection: कैसे काम करेगा?

यह तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) की मदद से फोन पर आने वाले कॉल पैटर्न और व्यवहार की जांच करता है। अक्सर ठग दबाव बनाकर ग्राहकों से OTP लेने की कोशिश करते हैं। Airtel का दावा है कि यह सिस्टम यूजर को कॉल के दौरान ही सावधान कर देगा।

Spam Detection AI: एआई सिक्योरिटी टूल्स का विस्तार

यह पहली बार नहीं है जब एयरटेल ने एआई आधारित सिक्योरिटी टूल्स पेश किए हैं। इससे पहले कंपनी कॉल और एसएमएस के लिए स्पैम डिटेक्शन सिस्टम ला चुकी है। नया फ्रॉड अलर्ट सिस्टम उसी रणनीति का विस्तार है, जिसमें डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग ट्रांजेक्शन के दौरान यूजर्स को सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह सिस्टम हरियाणा से शुरू होकर धीरे धीरे पूरे भारत में लाइव कर दिया जाएगा।