12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खतरे में है आपका अकाउंट? Passkey नहीं अपनाया तो हो सकती है दिक्कत, पासवर्ड से आगे बढ़ने का सही समय

Passkey से Gmail और अन्य अकाउंट सुरक्षित रखें, इस डिजिटल समय में पासवर्ड की जगह अपनाएं नया लॉगिन तरीका

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nikhil Parmar

Feb 12, 2026

passkey for advance security

passkey for advance security

Passkey: आज पासवर्ड्स हमारी पहचान की सबसे कमजोर कड़ी बन गयी है। हर दूसरे दिन पासवर्ड लीक, हैकर एक्सेस और डेटा चोरी होने जैसी खबरें सामने आती रहती हैं। अगर आपने भी अपने Gmail, बैंक, सोशल मीडिया या अन्य अकाउंट्स के लिए सिर्फ पासवर्ड पर भरोसा कर रखा हैं, तो अब आपको भी Passkey जैसी नई और सुरक्षित तकनीक को अपनाना चाहिए।

Google Old Password: क्यों अब यह पुराना हो गया?

पासवर्ड जैसा सिस्टम शुरुआत में अच्छे से काम करता था, लेकिन अब यह कई कारणों से असुरक्षित है। लोग आसान और याद रखने वाले पासवर्ड चुनना पसंद करते हैं। अपने एक ही पासवर्ड को कई अकाउंट और कई जगहों पर इस्तेमाल कर लेते हैं। हैकर्स पासवर्ड क्रैकिंग और टूल्स का इस्तेमाल करके आपका डेटा को चुरा सकते हैं। इसलिए अब सुरक्षा के लिए सब लोग passkey पर आना चाहते हैं।

Passkey kya hai: क्या है?

Passkey एक आधुनिक, पासवर्ड-लेस लॉगिन तकनीक है। इसे Google, Apple और Microsoft जैसे बड़े टेक कंपनी ने भी समर्थन दिया है।

  • Passkey आपके डिवाइस पर रहती है- इसे सर्वर पर स्टोर नहीं किया जाता, इसलिए हैकर्स के पास नहीं पहुंच पाती।
  • passkey का उपयोग करने से आपको कई अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड याद नहीं रखने होंगे।
  • Passkey फिशिंग साइट पर काम नहीं करती है, अगर वेबसाइट फर्जी भी हो तो Passkey जवाब नहीं देती।
  • तेज और आसान लॉगिन अनुभव।
  • हमेशा पासवर्ड टाइप करो की जगह सिर्फ अपनी Face ID, Touch ID, PIN से आसानी लॉगिन हो जाता है।

Passkey Android: कब आएगा उपयोग में?

आज Gmail, YouTube, Dropbox, LinkedIn, Apple ID जैसे प्लेटफॉर्म ने Passkey सपोर्ट देना शुरू कर दिया है। बहुत जल्द ही ये फीचर Android और iOS डिवाइस में और भी ज्यादा लोकप्रिय होगा। लोग सुरक्षा की और बढ़ रहे है और हैकर्स से बचना चाहते हैं।

Passkey Login: कैसे एक्टिव करें?

  • अपने अकाउंट की सिक्योरिटी सेटिंग्स में जाएं।
  • Passkey ऑप्शन चुनें।
  • फोन में Face ID, Fingerprint या PIN सेट करें।
  • अगली बार लॉगिन के लिए पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Passkey अब क्यों जरूरी है?

आज इंटरनेट की दुनिया में सिर्फ पासवर्ड सुरक्षित नहीं रह गया। डेटा चोरी, हैकिंग, फिशिंग और चोरी के मामलों में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में Passkey एक बेहतर, तेज और सुरक्षित तरीका है- जो आपके अकाउंट को हैकर्स से बचाने में काफी मदद करेगा।