15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमानवीयता: सड़क पर बेसुध पड़ा रहा आरक्षक, राहगीरों ने नहीं ली सुध, इलाज से पहले तोड़ा दम

-सिर पर चोट लगने से हुई पुलिसकर्मी की मौत का मामला

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Aakash Tiwari

Nov 05, 2024


-सिर पर चोट लगने से हुई पुलिसकर्मी की मौत का मामला
दमोह. कोतवाली थानें में पदस्थ एक आरक्षक की बीती रात मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि आरक्षक ड्यूटी के दौरान गश्त पर निकला हुआ था। पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप वह अचानक बाइक से गिर गया था। करीब आधे घंटे तक वह बेसुध हालत में सड़क किनारे पड़ा था। हैरानी की बात यह है कि राह से गुजरते हुए लोगों की नजर आरक्षक पर पड़ी, पर किसी ने भी पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। बताया जाता है कि कोतवाली पुलिस को अपने सोर्स से आरक्षक के विषय में जानकारी मिली। डायल १०० उसे लेने के लिए मौका स्थल की ओर रवाना हुई। जहां उसे सड़क से उठाकर जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-२०१७ में हुई थी दमोह पोस्टिंग
जानकारी के अनुसार मृतक आरक्षक प्रसून खेहूरिया सागर जिले के गढ़ाकोटा निवासी है। २०१७ में उसकी दमोह जिले में तैनाती हुई थी। २०२४ फरवरी में वह कोतवाली में पदस्थ हुआ था। इससे पहले वह देहात थाने में तैनात था।
-पुलिस अधिकारी पहुंचे अस्पताल
आरक्षक की मौत की जानकारी मिलने के बाद एएसपी संदीप मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे। हालांकि कोतवाली टीआई आनंद सिंह और सीएसपी एक अन्य मामले के सबंध में जिला अस्पताल में ही मौजूद थे। शव का पीएम कराया गया, जहां मालूम चला है कि आरक्षक के सिर के पीछे वाले हिस्से में चोट लगी है, जिससे उसके सिर की हड्डी टूट गई थी। इस वजह से उसकी मौत हुई है।

वर्शन
आरक्षक की मौत किस वजह से हुई है। यह अभी मालूम नहीं चल सका है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच में मालूम चला है कि जब वह सड़क पर पड़ा हुआ था तो वहां से लोग गुजर रहे थे। यदि उसी समय लोगों ने जानकारी दे दी होती तो इलाज शुरू हो जाता।

आनंद सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली