scriptहथनी अनारकली ने नर बच्चे को दिया जन्म, निगरानी में जुटी डॉक्टरों की टीम | mp news | Patrika News
समाचार

हथनी अनारकली ने नर बच्चे को दिया जन्म, निगरानी में जुटी डॉक्टरों की टीम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में खुशी का माहौल

उमरियाMay 16, 2024 / 03:56 pm

Sandeep Tiwari

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में खुशी का माहौल

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में खुशी का माहौल

बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से वन्य प्राणियों के लिए खुश कर देने वाली खबर आई है। बुधवार को हथनी अनारकली ने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म की जानकारी के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में खुशी का माहौल है। जन्म के बाद से ही डॉक्टरों की टीम निगरानी में जुटी हुई है। हथनी के स्वास्थ्य की जांच की जा रही हैं। पिता हाथी गौतम को कैंप की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। अनारकली की उम्र लगभग 60 वर्ष है। अनारकली की जन्म 1964 में हुआ था। 1978-79 में सोनपुर बिहार मेला से इसे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लाया गया था। अनारकली ने पांचवें बच्चे को जन्म दिया है। अनारकली आमा नाला कैंप में बच्चे को जन्म देने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन में आमानाला कैंप की सुरक्षा बढ़ा दी है। बीट गार्ड,चारा कटर सहित महावत 24 घंटे कैंप में रहेंगे और हथिनी व बच्चे की निगरानी करेंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि सुबह 6.15 में हथिनी के नर बच्चे को जन्म दिया है। हथिनी को उच्च गुणवत्ता का राशन दिया जाएगा। डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी करने आने वाले विदेशी व देशी सैलानियों की इस समय भरमार है। यहां के वन्य प्राणियों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं।

Hindi News/ News Bulletin / हथनी अनारकली ने नर बच्चे को दिया जन्म, निगरानी में जुटी डॉक्टरों की टीम

ट्रेंडिंग वीडियो