script172 नए पीयू कॉलेजों में केवल एक सरकारी | Only one of the 172 new PU colleges is government | Patrika News
समाचार

172 नए पीयू कॉलेजों में केवल एक सरकारी

172 में से ज्यादातर कॉलेजों ने विज्ञान संकाय के लिए अनुमति मांगी

बैंगलोरMay 17, 2024 / 02:05 am

Nikhil Kumar

वित्त विभाग से अनुमोदन लंबी प्रकिया

प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग (डीपीयूइ) ने दो शैक्षणिक वर्षों (2022-23 और 2023-24) में राज्य में कुल 172 पीयू नए कॉलेजों को हरी झंडी दी है। इनमें एक को छोड़ सभी निजी कॉलेज हैं। ज्यादातर कॉलेज बेंगलूरु शहर में हैं।
डीपीयूइ की निदेशक सिंधु बी. रूपेश ने बताया कि 339 नए कॉलेजों के लिए आवेदन मिले। हालांकि, 172 कॉलेजों को ही अनुमति मिली। सरकारी कॉलेज के मुद्दे पर सिंधु ने कहा कि सरकारी कॉलेजों के लिए वित्त विभाग से अनुमोदन की जरूरत होती है। यह एक समय लेने वाली प्रक्रिया है।
विज्ञान हमेशा से पसंदीदा

172 में से ज्यादातर कॉलेजों ने विज्ञान संकाय के लिए अनुमति मांगी। वाणिज्य के लिए कुछ हैं, लेकिन कला या मानविकी पाठ्यक्रमों के लिए बहुत अधिक नहीं हैं। विज्ञान हमेशा से पसंदीदा बनी हुई है। आगे चलकर ज्यादा विद्यार्थी मेडिकल या इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। बेंगलूरु की हिस्सेदारी सबसे बड़ी अनुमोदित कॉलेजों में, बेंगलूरु की हिस्सेदारी सबसे बड़ी हैैं। विशेष रूप से, विजयपुर, कलबुर्गी, रायचूर और तुमकुरु को भी पर्याप्त संख्या में कॉलेज स्थापित करने की अनुमति दी गई है। विजयपुर और कलबुर्गी को क्रमश: 17 और 14 पीयू कॉलेज स्थापित करने की अनुमति मिली है। दक्षिण कन्नड़ में, पिछले दो शैक्षणिक वर्षों में पांच नए कॉलेज जोड़े गए हैं। पिछले साल दो नए कॉलेज शुरू किए गए थे और उनका संचालन भी शुरू हो चुका है।

Hindi News/ News Bulletin / 172 नए पीयू कॉलेजों में केवल एक सरकारी

ट्रेंडिंग वीडियो