दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हो सकता है, जिसकी वजह से दिन में गर्मी रहेगी और रात में राहत। रात का तापमान सामान्य रह सकता है। हल्की, मध्यम व भारी बारिश की वजह से मौसम में ठंडक भी रहेगी। धूप निकलने पर उमस का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि 26 जून को ग्वालियर में मानसून की दस्तक हुई थी। मानसून आगमन के बाद से शहर सहित जिले में लगातार बारिश हुई। हल्की व मध्यम बारिश होने से फसलों को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।