28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Government Decision : राजस्थान के 13 लाख गोवंशों की डाइट को मिलेगी हाइट, भरेगा पेट

गोशालाओं में रहने वाले गोवंशों के चारे के अनुदान में 10 फीसदी की बढोतरी, बांसवाड़ा की 14 गोशालाओं में रहने वाले 3414 गोवंशों को मिलेगा फायदा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 10 Oct 2024, 12:07 PM IST

Rajasthan Government Decision

DEMO PIC

अभी महज 20 और 40 रुपए में रोजाना पेट भरने वाले गो वंशों को कुछ राहत मिल सकेगी। क्योंकि प्रदेश की 4072 गोशालाओं में रहने वाले गोवंशों के चारे के लिए सरकार ने कदम बढ़ाया है। इसके तहत अक्टूबर से चारे के अनुदान में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। सरकार के इस प्रयास से गौशाला संचालकों को भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद कायम हुई है। पशु पालन विभाग संयुक्त निदेशक डॉ . विजय सिंह भाटी ने बताया कि प्रदेश में गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन की दृष्टि से पंजीकृत गौशालाओं को देय अनुदान में 10 फीसदी इजाफे के तहत बड़े गोवंश के लिए 44 रुपए और छोटे गो वंश के लिए 22 रुपए निर्धारित किए गए हैं। यह एक अक्टूबर से लागू होगा।

https://www.patrika.com/news-bulletin/banswara-news-19052584

365 दिन में 270 दिन का मिलता है अनुदान

प्रदेश की गौशालाओं में निवासरत गोवंशों के लिए सरकार की ओर से 270 दिन का अनुदान दिया जाता है। इसके तहत नवंबर, दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च में 150 दिन का एक बार अनुदान दिया जाता है। दूसरी बार अप्रेल, मई जून और जुलाई माह में 120 दिन के अनुदान की व्यवस्था है। लेकिन अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीनों के लिए कोई अनुदान नहीं दिया जाता है।

यह अनुदान पर्याप्त नहीं है

सरकार ने जो अनुदान बढ़ाया है वो सराहनीय है। लेकिन पूर्व में सरकार ने वादा किया था कि स्टांप बिक्री में जो कमीशन प्राप्त होगा। वह पूरा अनुदान गायों के सेवा के लिए दिया जाएगा। लेकिन वो अभी तक नहीं दिया जा रहा है। वर्तमान में बड़े गोवंश में प्रतिदिन 150 रुपए का खर्च आ रहा है। उसके अनुपात में यह बढोतरी पर्याप्त नहीं है। - भुवन मुकुंद पंड्या, प्रदेश उपाध्यक्ष, गौ ग्राम सेवा संघ

प्रदेश में इतने हैं गोवंश और गोशालाएं

(विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार)

डिवीजन : गोशालाएं : कुल गोवंशों की संख्या

अजमेर : 879 : 252157

भरतपुर : 73 :24066

बीकानेर : 895 :341730

जयपुर : 666 :141712

जोधपुर : 1241 :461210

कोटा : 187 :40621

उदयपुर : 131 :29824

कुल : 4072 :1291320

बांसवाड़ा में ये स्थिति

- 14 कुल गोशालाएं बांसवाड़ा में

- 1534 बड़े गोवंश रहते हैं इन गोशालाओं में

- 1880 छोटे गोवंश है गोशालाओं में