5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

भीलवाड़ा में तिरंगा यात्रा में सेना को सलाम

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सेना के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम का आभार प्रकट करने के लिए मंगलवार शाम टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा देशभक्ति के रंग में रंग गई। हर हाथ में लहराता तिरंगा और भारत माता के गूंजते जयघोष के बीच देशभक्ति का ज्वार हाई लेवल पर था। मौका था राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा समिति की ओर से भीलवाड़ा शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा का।

Google source verification

भीलवाड़ा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सेना के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम का आभार प्रकट करने के लिए मंगलवार शाम टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा देशभक्ति के रंग में रंग गई। हर हाथ में लहराता तिरंगा और भारत माता के गूंजते जयघोष के बीच देशभक्ति का ज्वार हाई लेवल पर था। मौका था राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा समिति की ओर से भीलवाड़ा शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा का।

शहर के चित्रकूट धाम से उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, सांसद दामोदर अग्रवाल, नगर निगम महापौर राकेश पाठक व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने तिरंगा लहरा कर यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले राष्ट्र गीत गाया गया। यात्रा में सबसे आगे हाथों में तिरंगा लिए पूर्व सैनिक आमजन में जोश भर रहे थे। पूरे रास्ते भारत माता की जय….जय हिंद की सेना के जयघोष लगते रहे। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा करके तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का व्यापारियों व आमजन ने स्वागत किया।

गूंजे देशभक्ति के तराने, दिखा हर शख्स में जज्बा

चित्रकूट धाम में हजारों की संख्या में एकत्र हुए लोगों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। यात्रा को लेकर आमजन में उत्साह का माहौल था। आगे की पक्ति में चल रहा महिला बचत एवं साख समिति का महिला बैंड आकर्षण का केन्द्र रहा। पुलिस बैंड भी देशभक्ति की स्वर लहरियां बिखेर रहा था।

108 मीटर लंबा तिरंगा, झांकियों ने मोहामन

यात्रा के दौरान 108 मीटर लंबा तिरंगा महिलाओं ने थाम रखा था। भारत माता, राफेल विमान एवं माली समाज की ओर से तैयार झांकी ध्यान आकर्षित कर रही थी। स्केटर्स, दुर्गा शक्ति अखाड़े, खिलाड़ियों, होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ बच्चों से लेकर बड़े तथा सौ से ज्यादा सामाजिक संस्थाओं, महिला संगठनों, व्यापारिक संगठनों, यूनियन, एसोसिएशन आदि ने भागीदारी निभाते हुए इसे ऐतिहासिक बनाया।

संतों का भी मिला सान्निध्य, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

तिरंगा यात्रा में महंत बाबूगिरी, संतदास, लालदास, पुजारी मुरारी पांडे का सान्निध्य मिला। इसी के साथ यात्रा के दौरान अतिथियों ने अम्बेडकर सर्कल पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर एवं सुभाष मार्केट में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यात्रा राजेंद्र मार्ग, मुरली विलास, अम्बेडर सर्कल, गोल प्याऊ, बजरंगी चौराहा, सुभाष मार्केट से पुनः गोल प्याऊ, संकट मोचन मंदिर होते हुए चित्रकूट धाम पहुंच कर समाप्त हुई। उपमुख्यमंत्री बैरवा पूरी यात्रा में साथ रहे।

यह भी रहे मौजूद

जिला प्रमुख बरजी देवी भील, विधायक उदयलाल भडाना, लादूलाल पितलिया, गोपाल खंडेलवाल, जब्बरसिंह सांखला, लालाराम बैरवा, अशोक कोठारी, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, बालूलाल चौधरी, प्रवक्ता अंकुर बोरदिया, मधु शर्मा, लक्ष्मीनारायण डाड, नगर निगम कर्मचारी, रेजिडेंट डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ आइएमआइ सदस्य, राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता,पार्षद तथा मजदूर संघ समेत अन्य लोग शामिल थे। यात्रा का समापन पूर्व सैनिकों के माल्यार्पण एवं राष्ट्रगान के संगान के साथ हुआ। आभार महापौर पाठक ने जताया।