3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरे दोबारा मुख्यमंत्री बनने से कुछ लोग नाराज लेकिन मैं झुकूंगा नहीं, डरूंगा नहीं : सिद्धरामय्या

भारतीय संविधान दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए सिद्धरामय्या ने कहा कि मैं भारतीय संविधान की वजह से ही दोबारा मुख्यमंत्री बना हूं। अगर संविधान नहीं होता, तो यह संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब तक जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है, मैं झुकूंगा नहीं, डरूंगा नहीं।

less than 1 minute read
Google source verification
siddaramaiah-election

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने मंगलवार को कहा कि उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने से कुछ लोगों में नाराजगी है। वे इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

भारतीय संविधान दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए सिद्धरामय्या ने कहा कि मैं भारतीय संविधान की वजह से ही दोबारा मुख्यमंत्री बना हूं। अगर संविधान नहीं होता, तो यह संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब तक जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है, मैं झुकूंगा नहीं, डरूंगा नहीं।

उन्होंने आरएसएस पर भी निशाना साधा और उसे संविधान विरोधी बताया। कहा, विनायक दामोदर सावरकर और आरएसएस के दूसरे अध्यक्ष माधव सदाशिव गोलवलकर ने संविधान के क्रियान्वयन का विरोध किया था।

संविधान अंगीकार किए जाने की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां मंगलवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान में निहित अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझने के महत्व पर जोर दिया। संवैधानिक मूल्यों के बारे में जागरूकता फैलाने के महत्व को भी रेखांकित किया और कहा कि सरकार का लक्ष्य पूरे राज्य में छात्रों के बीच संवैधानिक सिद्धांतों को स्थापित करना है।