3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह लेंगे पांच प्रण, शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’ और…

mp news: 5 मार्च को शिवराज सिंह चौहान अपने जन्मदिन पर पांच संकल्प लेने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
shivraj singh chouhan

shivraj singh chouhan birthday five resolutions mama coaching

mp news: केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च को अपने जन्मदिन पर पांच संकल्प लेने जा रहे हैं। जिसमें पर्यावरण, सेवा, सहायता, शिक्षा और प्रतिभा प्रोत्साहन का प्रण शामिल है। अपने माता-पिता की स्मृति में 'प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान' शुरू करने का निर्णय भी शिवराज सिंह चौहान ने लिया है। जिसमें विदिशा लोकसभा की आठों विधानसभाओं में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को 51,000 से 21,000 की सम्मान राशि दी जाएगी।

शिवराज शुरू करेंगे 'मामा कोचिंग'

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा, रायसेन और सीहोर जिले के भैरूंदा में 'मामा कोचिंग' शुरू करेंगे। जहां विदिशा संसदीय क्षेत्र के गरीब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में कोचिंग कराई जाएगी। इसमें मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं शामिल हैं। कोचिंग ऑनलाइन भी होगी ताकि जो छात्र सेंटर तक नहीं आ पा रहे हैं, वे अपने घर पर रहकर इसका फायदा ले सकें। विदिशा, रायसेन और भैरूंदा में 100-100 स्टूडेंट्स का पहला बैच जल्द शुरू होगा। इसके लिए 5 मार्च से फार्म भरे जाएंगे।

'मामा चलित अस्पताल' भी शुरू होंगे

मामा कोचिंग के साथ ही विदिशा में मामा चलित अस्पताल शुरू किए जाएंगे। जिनमें आधुनिक जांच सुविधाएं और योग्य डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने अपने जन्मदिन को सेवाभाव और सादगी से मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने गिफ्ट और गुलदस्तों से दूरी बनाते हुए अपने समर्थकों से अपील की है कि इस बार उनके जन्मदिन पर कोई भी होर्डिंग न लगाएं, शॉल या बुके लेकर शुभकामनाएं देने न आएं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यदि कोई उन्हें शुभकामना देना चाहता है, तो वह एक पौधा लगाए। पौधा लगाकर धरती माता को बचाने के इस पुण्य अभियान में समर्थक और शुभचिंतक उनका साथ दें। शिवराज सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए जीवन सुरक्षित करना ही मेरे लिए आपका सबसे बड़ा उपहार होगा।