3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में कर्मचारियों की एनुअल सीआर पर बड़ा अपडेट, G.A.D. ने बढ़ाया मंत्रियों का दखल

GAD CR news-

less than 1 minute read
Google source verification
GAD increases ministerial interference in MP employees' annual CR Duty

GAD increases ministerial interference in MP employees' annual CR Duty

GAD CR- मध्यप्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट- एनुअल सीआर पर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग जीएडी ने इसमें मंत्रियों का दखल बढ़ा दिया है। उन्हें अपने स्टाफ के कर्मचारियों की सीआर लिखने का अधिकार दे दिया है। इसके साथ ही जीएडी ने मंत्रालयीन कर्मचारियों की सीआर भी तलब की है। 31 मार्च को खत्म हो रहे चालू वित्त वर्ष के लिए सीआर रिपोर्ट जमा करने के लिए एक सप्ताह की समय सीमा तय की गई है।

मध्यप्रदेश में मंत्री स्थापना में काम कर रहे तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की सीआर को लेकर नए निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग जीएडी ने ये निर्देश जारी किए हैं। इसके अंतर्गत मंत्रालय में पदस्थ कर्मचारियों की सीआर लिखने का अधिकार अब सीधे संबंधित मंत्री को दिया गया है।

सीआर जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय

जीएडी ने इसके साथ ही कर्मचारियों की सीआर भी मंगाई है। 31 मार्च 2026 को खत्म हो रहे चालू वित्त वर्ष के लिए सीआर जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। कर्मचारियों की यह सीआर 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की समयावधि के लिए बनाई जाएगी। मंत्रालयों के सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, निज सहायकों,
स्टेनो टायपिस्टों व तकनीकी कर्मचारियों की सीआर तलब की गई है। इनमें मंत्री स्थापना में पदस्थ कर्मचारियों की सीआर संबंधित मंत्री खुद लिखेंगे।