समाचार

आज लूटा जाएगा बाजार, मातारानी को लगाया गुजिया का भोग

तिसाला बड़ी पूजा की तैयारी, सागर. भीतर बाजार में तिसाला बड़ी पूजा की तैयारी चल रही है। रथ यात्रा के लिए शुक्रवार को मातारानी के लिए गुजिया का भोग लगाया गया। शनिवार को महिलाएं बाजार लूटेंगी और शारदा शरण मंडल द्वारा महारात्रि जागरण का आयोजन होगा। विकास केसरवानी ने बताया कि तिसाला बड़ी पूजा रथ […]

less than 1 minute read
Jul 27, 2024
तिसाला बड़ी पूजा के लिए घरों में बनी गुजिया

तिसाला बड़ी पूजा की तैयारी,

सागर. भीतर बाजार में तिसाला बड़ी पूजा की तैयारी चल रही है। रथ यात्रा के लिए शुक्रवार को मातारानी के लिए गुजिया का भोग लगाया गया। शनिवार को महिलाएं बाजार लूटेंगी और शारदा शरण मंडल द्वारा महारात्रि जागरण का आयोजन होगा। विकास केसरवानी ने बताया कि तिसाला बड़ी पूजा रथ यात्रा के पूर्व विभिन्न प्रकार की रस्म निभाई जाती हैं। जिसमें से एक रस्म गुजिया की होती है। महिलाओं द्वारा घरांे में गुजिया बनाई गई। इसके बाद मां अंबे मंदिर, मां शीतला माता मंदिर एवं चकराघाट के मंदिरों में गुजिया का माता रानी को भोग लगाया गया। जिसके बाद पुरुषों को 20-20 गुजिया थाली में लगाकर दी गई। शेष बची 15 गुजिया को 29 जुलाई रथयात्रा निकलने के पहले तक खाकर खत्म करना होगी। शिवलाल गुप्ता ने बताया कि रथयात्रा में महिलाएं पीली या लाल साड़ी पहनकर शामिल होगी।

Published on:
27 Jul 2024 01:50 am
Also Read
View All

अगली खबर