4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय सामूहिक गान की प्रस्तुतियों ने जीता का दिल

भारत विकास परिषद ने शनिवार को पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Aakash Tiwari

Oct 19, 2024

दमोह. भारत विकास परिषद ने शनिवार को पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक भैयन कुमार थे। कार्यक्रम में जिला समन्वयक राजीव बिरथरे और सचिव विक्रम सिंह राजपूत ने अपने-अपने विचार रखे। राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने समूहों के साथ मिलकर देशभक्ति से ओत-प्रोत गान प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने गायन कौशल और समन्वय से सभी का दिल जीत लिया। निर्णायक मंडल ने गीतों की प्रस्तुति, तालमेल और स्वर की गुणवत्ता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। निर्णायक मंडल में वरिष्ट संगीतकार शुक्ला, प्रदीप अग्रवाल व रवि वर्मन रहे।
प्रथम पुरस्कार गुरुकुल विद्यालय हटा को मिला। दूसरे स्थान पर श्री गुरुनानक स्कूल और तीसरे स्थान पर डीपीएस स्कूल रहा। मंच संचालन भूपेंद्र जैन ने किया। परिषद के अध्यक्ष दीपक सिंघानिया ने आभार माना।