6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chanakya Niti: बेइज्जती से बचने के लिए क्या कहती है चाणक्य नीति, जरूरी है इन चीजों में सुधार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के नक्शे कदम चलने वाला व्यक्ति कभी असफल नहीं हो सकता है। ऐसे में उनकी कुछ बाते हैं यदि आप उनको फॉलो करते हैं तो आप बेइज्जती से बच सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान अर्थशास्त्री थ। उनकी कही हुई बातें लोग आज भी अम्ल करते हैं। उनकी नीतियां पुरुष ही नहीं स्त्रियों के लिए नीतिगत है। चाणक्य की बातें यदि अम्ल में लाई जाएं तो मनुष्य एक न एक दिन जरूर सफल हो सकता है। यदि आप बेइज्जती से बचना चाहते हैं तो और खुशहाल जीवन चाहते हैं तो चाणक्य की इन बातों को जरूर अम्ल करें। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य की कुछ आदतें उन्हें बेइज्जत कर सकती है ऐसे में ऐसे में यदि आप इन आदतों को नहीं सुधारते हैं तो आपकी कोई अहमियत नहीं रह जाती है।

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार इन आदतों में सुधार जरूरी

यह भी पढ़ें:Alia Bhatt secret of fitness: अपनी उम्र को मात देती है आलिया भट्ट , जानिए उनकी फिटनेस का राज

Chanakya Niti: बढ़ चढ़कर बातें करने की आदत सुधारे

जिंदगी में कुछ व्यक्तियों का ऐसा स्वभाव होता है कि वे हर बात को अतिशयोक्ति में प्रस्तुत करते हैं। ऐसे लोग अनावश्यक मुद्दों को इस प्रकार पेश करते हैं जैसे वे अत्यंत महत्वपूर्ण हों। चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसे लोग अक्सर दूसरों के सामने अपमानित होते हैं। ये व्यक्ति हर जगह अपमान का सामना करते हैं। यदि आप भी किसी विषय को बढ़ा-चढ़ाकर कहने के आदी हैं, तो समय रहते अपने व्यवहार में सुधार करें।

Chanakya Niti : झूठ बोलने की आदत सुधारे

जीवन में हर व्यक्ति किसी न किसी समय झूठ बोलता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हर छोटी बात पर झूठ बोलने लगते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसे लोग हमेशा अपमानित होते हैं। दूसरों के समक्ष इनकी कोई मान्यता नहीं बचती।

Chanakya Niti: दूसरों की बुराई करने की आदत सुधारे

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें दूसरों की आलोचना करने की आदत होती है। जब तक वे किसी की निंदा नहीं कर लेते, तब तक उन्हें संतोष नहीं मिलता। ऐसे व्यक्तियों को कभी भी दूसरों का सम्मान नहीं मिलता। आचार्य चाणक्य ने इस आदत को सुधारने की सलाह दी है। यदि आप इस आदत को नहीं बदलते, तो आपकी हर जगह अपमान होता रहेगा। ऐसे व्यक्तियों से लोग नफरत करने लगते हैं।

यह भी पढ़ें:42 किलो कम करके राम कपूर ने किया कमाल, आप भी जानें कैसे