scriptलोकसभा चुनाव से पहले अमर सिंह ने सपा के इस दिग्गज नेता के खिलाफ खोला मोर्चा, इन जिलों में शुरू की FIR यात्रा | amar singh started fir yatra against sp leader azam khan latest news | Patrika News
नोएडा

लोकसभा चुनाव से पहले अमर सिंह ने सपा के इस दिग्गज नेता के खिलाफ खोला मोर्चा, इन जिलों में शुरू की FIR यात्रा

एफआर्इआर न होने पर देश में आंदोलन की दी चेतावनी

नोएडाOct 16, 2018 / 12:42 pm

Nitin Sharma

amar singh

लोकसभा चुनाव से पहले अमर सिंह ने सपा के इस दिग्गज नेता के खिलाफ खोला मोर्चा, इन जिलों में शुरू की FIR यात्रा

नोएडा।चुनाव नजदीक आने के साथ ही जहां एक तरफ राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में जुटी है। वहीं राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।इतना ही नहीं उन्होंने इस दिग्गज नेता के खिलाफ मंगलवार से एफआर्इआर यात्रा शुरू कर दी।यह यात्रा उन्होंने दिल्ली से शुरू की है। जिसे वह अपने काफिले के साथ यूपी के 16 जिलों से यात्रा निकालते हुए बुधवार शाम को लखनऊ पहुंचेंगे।इस दौरान उनके साथ युवा हिंदू वाहिनी भी साथ रहेगी।

यह भी पढ़ें

राजा भैया से गठबंधन की बात पर शिवपाल यादव ने दिया ये चौंकाने वाला जवाब

इस दिग्गज नेता के खिलाफ निकाल रहे यात्रा, FIR न होने पर देश में करेंगे आंदोलन

राज्यसभा सांसद अमर सिंह की यात्रा संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अमर सिंह ने सपा नेता आजम खां के खिलाफ उन्हें अौर बेटियों को धमकी देने को लेकर FIR यात्रा शुरू की है।इस यात्रा में उनका मकसद आजम खान के खिलाफ FIR दर्ज कराना है।इसके लिए मंगलवार सुबह से दिल्ली के जाकिर हुसैन मार्ग से अमर सिंह रैली शुरू कर दी है।उनकी इस यात्रा को युवा वाहिनी भारत ने संरक्षण दिया है।जो इस पूरी यात्रा में उनके साथ रहेंगी।इस दौरान यात्रा संयोजक शिवराज सिंह ने कहा कि अगर एफआर्इआर नहीं हुर्इ तो पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

विश्व की इन लग्जरी गाड़ियों से भी अधिक है इस भैंसे की कीमत, मालिक को हर वर्ष कमा कर देता है 60 लाख रुपये

यूपी के इन जिलों में अमर सिंह निकालेंगे एफआर्इआर यात्रा, ये है वजह

राज्यसभा सांसद अमर सिंह की मंगलवार सुबह से ‘आजम खान FIR यात्रा’ शुरू हो गर्इ हैं।अमर सिंह की इस यात्रा का उत्तर प्रदेश के उन जिलों पर फोकस है।जहां पर समाजवादी पार्टी मजबूत है।इसमें फिरोजाबाद, मैनपुरी और कन्नौज शामिल हैं। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में इन्हीं जिलों से समाजवादी पार्टी ने पांच लोकसभा सीटें जीती थी।

यूपी के इन जिलों से निकलते हुए यहां पहुंचेंगी यात्रा

यात्रा संयाेजक ने बताया कि यात्रा शुरू हो चुकी है। जो दिल्ली से निकलने के बाद गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आैर आगरा होते हुए फिरौजाबाद पहुंचेगी।यहां पर अमर सिंह स्टे करेंगे।इसके अगले दिन बुधवार को मैनपुरी, कन्नौज, उन्नाव होते हुए यात्रा लखनऊ के गोमतीनगर थाने में पहुंचेगी।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहां गोमतीनगर थाने में अाजम खान के खिलाफ शिकायत देंगे।अगर शिकायत दर्ज नहीं हुर्इ तो फिर देश भर में आंदोलन किया जाएगा।

Home / Noida / लोकसभा चुनाव से पहले अमर सिंह ने सपा के इस दिग्गज नेता के खिलाफ खोला मोर्चा, इन जिलों में शुरू की FIR यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो