28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजा भैया से गठबंधन की बात पर शिवपाल यादव ने दिया ये चौंकाने वाला जवाब

मोर्चा का विस्तार करने में जुटे है यह दिग्गज नेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 15 Oct 2018, 4:04 PM IST

news

राजा भैया से गठबंधन की बात पर शिवपाल यादव ने दिया ये चौंकाने वाला जवाब

नोएडा।भतीजे अखिलेश यादव से विवाद के बाद अलग हुए शिवपाल यादव ने अपना समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद अब बड़े रूप से विस्तार करना शुरू कर दिया है।इतना ही नहीं वह वेस्ट यूपी से लेकर दूसरों राज्यों में भी अपनी पकड़ बनाने के लिए निकल पड़े है।एेसे में उनकी सीधी नजर आगामी 2019 में हाेने वाले लोकसभा चुनावों पर है।वहीं उन्होंने एक मीडिया संस्थान को दिए इटरव्यू में कहा था कि अगर गठबंधन के लिए उनके पास कहीं से आॅफर आया तो उसका हिस्सा बनने पर विचार कर सकतें है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्ते होगी।इतना ही नहीं उन्होंने राजा भैया की पार्टी से गठबंधन को लेकर उन्होंने कुछ एेसा जवाब दिया।

यह भी पढ़ें-पति ने पत्नी को एेसा काम करते देख कर दी हत्या, शव के पास बैठकर रोते रहे बच्चे

राजा भैया से गठबंधन पर यह बोले शिवपाल

समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपना समाजवादी सेक्युलर मोर्चा खड़ा करने वाले शिवपाल यादव इन दिनों सबसे ज्यादा सर्किय है।इसकी एक वजह अपने मोर्चे को सशक्त बनाने के साथ ही लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारना है।इसी पर जब शिवपाल यादव से पूछा गया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता राजा भैया अपना नया राजनैतिक दल बना रहे हैं। एेसे में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की उनसे गठबंधन की कोर्इ संभावना हैं। इस सवाल को शिवपाल यादव ने टालते हुए इस पर कोर्इ चर्चा न करने की बात की। वहीं लोकसभा चुनाव में अन्य पार्टियों से गठबंधन पर शिवपाल यादव ने कहा कि ऑफर आया, तो इस पर जरूर विचार किया जाएगा। लेकिन इसमें कुछ शर्तों है। इसी के बाद गठबंधन की बात होगी।

यह भी पढ़ें-विश्व की इन लग्जरी गाड़ियों से भी अधिक है इस भैंसे की कीमत, मालिक को हर वर्ष कमा कर देता है 60 लाख रुपये

जल्द ही यूपी के अन्य जिलों में भी घोषित कर सकते है अपने नेता

वहीं बता दें कि शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में अपने मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित कर चुके है। इनमें कुछ वेस्ट यूपी के जिले भी शामिल है। वहीं शिवपाल यादव ने कहा कि वह है बाकी बचे जिलों में जल्द ही अपने मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित करने के साथ ही नेताआें को शामिल करेंगे। इसके बाद वह ब्लाॅक स्तर पर अपनी पार्टी का विस्तार करेंगे।