scriptElvish Yadav Snake Venom Case: कैसे होता है सांप के जहर से नशा? जिसमें फंस गए एल्विश यादव | Elvish Yadav Snake Venom Case How does intoxicated with snake | Patrika News
नोएडा

Elvish Yadav Snake Venom Case: कैसे होता है सांप के जहर से नशा? जिसमें फंस गए एल्विश यादव

Snake Venom Case: आजकल रेव पार्टियों में नशे के लिए हेरोइन, कोकीन और मॉर्फिन के साथ-साथ सांपों के जहर का इस्तेमाल भी बढ़ गया है।

नोएडाMar 17, 2024 / 09:16 pm

Aman Kumar Pandey

elvish_yadav_snake_venom_case.jpg

Elvish Yadav Snake Venom Case

Elvish Yadav News: यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने एल्विश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने एल्विश को नोएडा में एक पार्टी के दौरान सांप का जहर मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लेकिन क्या आपको पता है, सांप के जहर से नशा कैसे किया जाता है ?
आजकल रेव पार्टियों में नशे के लिए हेरोइन, कोकीन और मॉर्फिन के साथ-साथ सांपों के जहर का इस्तेमाल भी बढ़ गया है। एंटी वेनम के तौर पर तो सांपों के जहर का यूज आपने सुना होगा। लेकिन अब उसका इस्तेमाल नशा के रुप में भी होता है। इसके लिए व्यक्ति को सांप के जहर की हल्की डोज दी जाती है। जो उसके दिमाग को सुन्न करने का काम करती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस नशे के लिए हाथ की उंगलियां, पंजे और तलवे ही नहीं। बल्कि नशा करने वाला व्यक्ति सीधा जीभ पर सांप से कटवाता है। वैज्ञानिक स्टडीज की मानें तो इस नशे का मानव के शशिर पर 3-4 हफ्तों तक असर रह सकता है। व्यक्ति सांप के जहर से नशा करने के लिए इंजेक्ट यानी इंजेक्शन का भी इस्तेमाल करता है।
यह भी पढ़ें

Elvish Yadav Arrested: एल्विश यादव गिरफ्तार, सांपों के जहर की तस्करी से जुड़ा है मामला

आमतौर पर सांप का जहर व्यक्ति को या तो पैरालाइज कर देता है या उसकी मौत की वजह बनता है। लेकिन नशे के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल करते समय यदि इसकी डोज में हल्की सी भी चूक होती है, तो सीधा मौत का कारण बन सकता है। इस नशा के लेने के दो तरीके होते हैं। पहला सीधा सांप से कटवाकर। और दूसरा इंजेक्शन के द्वारा। यदि कोई शख्स या व्यक्ति सीधा सांप से डसवाकर इस जहर को नशे के लिए ले रहा है। तो जहर की मात्रा का अनुमान लगाना मुश्किल होता है। इसमें पाई जाने वाली न्यूरोटॉक्सिसिटी उस व्यक्ति के दिमाग को सुन्न करके इंसान को लंबे वक्त के लिए नशे की हालत में ले जाती है। लेकिन साथ ही इससे पैरालिसिस (Paralysis) या मौत होने का खतरा भी बना रहता है।
यह भी पढ़ें

Snake Venom Case: एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, हो सकती है 10 साल तक जेल

पिछले साल नवंबर महीने में नोएडा में एक पार्टी चल रहा था। इसी पार्टी में सांप का जहर मुहैया कराने के आरोप में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया है। 2 नवंबर 2023 को नोएडा पुलिस ने एक रेव पार्टी में मनोरंजन के लिए सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में YouTuber एल्विश यादव सहित छह लोगों पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 120A (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया था।

Home / Noida / Elvish Yadav Snake Venom Case: कैसे होता है सांप के जहर से नशा? जिसमें फंस गए एल्विश यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो