scriptनाेएडा में मामूली बात काे लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल, 2 गिरफ्तार | Fight in Noida Many injured two arrested | Patrika News
नोएडा

नाेएडा में मामूली बात काे लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल, 2 गिरफ्तार

एक पक्ष मकान बना रहा था और दूसरे निर्माण रोकने के लिए पहुंच गया। इसी दाैरान दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हाे गया। पुलिस ने दाे लाेगाें काे गिरफ्तार करते हुए घायलों काे अस्पताल भर्ती कराया है।

नोएडाSep 21, 2020 / 09:09 am

shivmani tyagi

noida-1.jpg

noida

https://youtu.be/vBlIBa0EFzE
नाेएडा ( noida ) ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के सेक्टर 144 में मकान बनाने को लेकर दाे पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हो गया। इस हमले में तीन महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ( Noida Police ) ने केशराज समेत कई लोगों पर मुकद्दमा दर्ज करते हुए दो हमलावरों काे गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें

कोरोना मरीजों के ठीक हाेने का ग्राफ बढ़ा, 24 घंटे में 286 स्वस्थ हुए 125 नए मामले

डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंद्र ने बताया कि सेक्टर 144 चौकी क्षेत्र स्थित एक प्लॉट पर नवीन भाटी नाम के व्यक्ति मकान का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य की जानकारी होने पर कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मकान का निर्माण रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और मारपीट कर दी। मारपीट में कई लोगों को चोट लगी हैं। नवीन भाटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि मजिस्ट्रेट के आदेश पर मकान का निर्माण किया जा रहा था।

Home / Noida / नाेएडा में मामूली बात काे लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल, 2 गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो