
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-56 में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक मकान से धुए के ग़ुबार निकलने शुरू हो गए। घर में आग लगे देख घर में मौजूद लोगों ने आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटे इतनी तेज हो गर्इ कि देखते ही देखते पुरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित के द्वारा घटना की जानकारी दमकल विभाग को फ़ोन कर दी गयी। लेकिन दमकल की गाड़ी एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। जिसके कारण घर में रखा लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। दमकल की 3 गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।