9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्तों के साथ की शराब पार्टी, फिर नशे की हालत में गड्ढे में कूद गया युवक, मां ने लगाया हत्या का आरोप

नोएडा के सेक्टर-94 में एमिटी यूनिवर्सिटी के एक छात्र की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। परीक्षा खत्म होने की खुशी मनाने गए 23 वर्षीय छात्र हर्षित भट्ट की पिकनिक के दौरान एक निर्माणाधीन सोसाइटी के पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Pooja Gite

Apr 09, 2026

video screen shot on X

Construction Society Accident: एमिटी यूनिवर्सिटी में परीक्षा खत्म होने की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब सेक्टर-94 के पास पिकनिक मनाने गया एक छात्र निर्माणाधीन सोसाइटी के पानी भरे गड्ढे में डूब गया। मृतक छात्र की पहचान 23 वर्षीय हर्षित भट्ट के रूप में हुई है। जो फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन कर रहा था। परीक्षा खत्म होने के बाद बुधवार शाम अपने तीन साथियों हिमांशु, व्यास और कृष के साथ सेक्टर-94 के पास पिकनिक मनाने गया था। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम हुई इस दुर्घटना के बाद गुरूवार सुबह तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।

नशे की हालत में हर्षित पानी में कूदा ?

पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम साद मियां खान ने बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद चारों दोस्तों ने शराब पी थी। नशे में होने के कारण हर्षित एक निर्माणाधीन सोसाइटी के गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगा और गहराई में जाने की वजह से डूब गया। हर्षित को डूबता देख उसे बचाने के लिए उसके तीनों दोस्त भी पानी में कूद गए, लेकिन वे भी खुद को संभाल नहीं पाए और डूबने लगे। पास खड़े लोगों ने किसी तरह उन तीनों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया और पुलिस को खबर दी। सूचना पर पुलिस दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद हर्षित को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

मां का कहना है या बेटा शराब नहीं पीता

पुलिस ने दावा किया, 'गड्ढे के चारों ओर करीब आठ फुट ऊंची बैरिकेडिंग की गई थी। हालांकि, कुछ हिस्सा खुला हुआ था जहां से हर्षित अंदर पहुंचा।' अधिकारियों ने बताया, ‘आज सुबह शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है जिसकी रिपोर्ट शाम तक आने की संभावना है।’ उन्होंने बताया कि हर्षित के पिता लद्दाख से दिल्ली पहुंच रहे हैं। छात्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हर्षित की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शराब नहीं पीता था और उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।

मां ने आरोप लगाया कि बेटे को गड्ढे में धकेला गया

छात्र की मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ मारपीट कर उसे गड्ढे में धकेला गया। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और मृतक के दोस्तों से पूछताछ की गई है।