धर्म परिवर्तन करने के बाद वसीम रिजवी से जितेंद्र नारायण त्यागी बने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन को डी कंपनी ने जान से मारने की धमकी दी है। जितेंद्र नारायण त्यागी ने खुद ही हत्या की आशंका जताते हुए धमकी मिलने का दावा किया है। जितेंद्र नारायण त्यागी का कहना है कि डी कंपनी के इकबाल कासकर के भाई ने उन्हें तीन दिन के भीतर मारने की धमकी दी है। उन्होंने धमकी देने वाले की व्हाट्सएप चैटिंग का स्क्रीनशॉट भी दिखाया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।