आगरा में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। लंबे समय से एक ही थाने में जमे प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। बता दें कि आगरा एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने शुक्रवार देर रात ये तबादला सूची जारी की। ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, कई शहर और ग्रामीण पुलिस चौकी प्रभारियों को बदल दिया गया है। इसके साथ ही महिला थाना प्रभारी का भी तबादला किया गया है। इंस्पेक्टर रंजना सचान को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि महिला थानाध्यक्ष इतुल चौधरी का महिला सहायता प्रकोष्ठ में तबादला किया गया है।