scriptलंबे इंतजार के बाद बरसे बदरा, नोएडा के साथ इन शहरों में हो रही झमाझम बारिश | light rain today in west uttar pradesh monsoon to arrive this week | Patrika News
नोएडा

लंबे इंतजार के बाद बरसे बदरा, नोएडा के साथ इन शहरों में हो रही झमाझम बारिश

खबर के मुख्य बिंदु-

नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत
मेरठ समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छाए बादल
मौसम वैज्ञानिकों का दावा अगले 48 से 72 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा मानसून

नोएडाJul 04, 2019 / 03:55 pm

lokesh verma

Light rain

लंबे इंतजार के बाद बरसे बदरा, नोएडा के साथ इन शहरों में हो रही झमाझम बारिश

नोएडा. मानसून का इंतजार कर रहे दिल्ली-एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुवार सुबह जहां दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं नोएडा और गाजियाबाद के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दोपहर होते-होते मौसम खुशनुमा हो गया। गाजियाबाद और नोएडा में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालांकि बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव भी हो गया, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का बेहाल कर रखा था। गुरुवार दोपहर अचानक मौसम में आए बदलाव ने लोगों बड़ी राहत दी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 48 से 72 घंटे में मानसून दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार मानसून की शुरुआत में हल्की बारिश होगी। गुरुवार को गाजियाबाद में जगह-जगह हल्की बारिश हुई। वहीं नोएडा में पहले ठंडी हवाओं ने मौसम के मिजाज को खुशनुमा कर दिया है। इसके बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी। इसी तरह मेरठ में भी हल्के बादल छाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें

VIDEO: डीएम का तेवर देख सहमे अधिकारी, डीएम ने सबके सामने सीएमएस को लगाई ऐसी फटकार की छूटने लगे पसीने

Light rain
मौसम विभाग का दावा है कि मानसून से पहले बारिश की संभावना काफी कम है, हालांकि मानसून के लिए उपयुक्त माहौल बन चुका है। दिल्ली एनसीआर के साथ वेस्ट यूपी में शुक्रवार-शनिवार तक मानसून दस्तक दे देगा। इसके बाद 15 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद झमाझम बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा, लेकिन इसके बावजूद बादलों के बीच उमस बेचैन जरूर करेगी।
यह भी पढ़ें

धार्मिक स्थल पर समुदाय विशेष के युवक ने की तोड़फोड़ तो लोगों किया ऐसा हाल, देखें वीडियो

फसलों के लिए भी लाभकारी है ये बारिश

वहीं कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार को हुई बारिश खेती के लिए बेहद लाभकारी है। उनका कहना है कि खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई का कार्य शुरू हो चुका है। किसान खेतों में धान की बुवाई के कार्य में लगे हैं, ऐसे में अगर बारिश होती है तो यह फसल और किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि धान की बुवाई के दौरान पानी की अधिक जरूरत होती है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो