2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: यूपी में बारिश के साथ इस दिन एंट्री करेगा मॉनसून, मौसम विभाग की क्या है अपडेट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने हाल ही में जिलेवार बारिश कि घोषणा कर दी है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी वालों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। आइए जानते है क्या है मौसम का ताजा अपडेट।

2 min read
Google source verification
UP Weather

UP Monsoon update 2024: यूपी में जल्द ही मौसम खुशनुमा होने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर भविष्यवाणी की है। प्रयागराज से लेकर आजमगढ़ तक और अलीगढ़ से लेकर बुलंदशहर तक झमाझम बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की मानें तो 21 जून से बारिश यूपी में दस्तक दे सकती है। जल्द ही हीट वेव के अलर्ट (Heat Wave Alert) से निजात मिल सकती है।

क्या है बारिश (Rain in UP) की संभावना?

अरब सागर की तरफ से आने वाला मानसून का असर अब दक्षिण भारत में दिखाई दे रहा है और महाराष्ट्र के रास्ते मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों तक पहुंच चुका है। इसके चलते यूपी में 20 से 25 जून के बीच मानसून (Monsoon in UP) के आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग (IMD Forecast) ने 16 जून तक लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है जबकि 16 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

21 से 26 जून को यूपी में बारिश कहां होगी? (Monsoon Update 2024)

21 जून को यूपी में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बस्ती,  संतकबीरनगर, अकबरपुर और आजमगढ़ में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 22 जून को यूपी में अयोध्या, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, हरदोई, सीतापुर में बारिश की संभावना जताई गई है। 23 जून को चित्रकूट, बांदा फतेहपुर, झांसी और ललितपुर में, 24 जून को लखीमपुर, कन्नौज, शाहडजहांपुर, इटावा, मैनपुरी, एटा, बदायुं और बरेली, 25 जून को अलीगढ़, आगरा, मथुरा और बुलंदशहर में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गाजियाबाद, नोएडा, रामपुर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में 26 जून को बारिश की संभावना जताई गई है।

डॉ. दानिश ने बताया, 'बे ऑफ बंगाल में जो दबाव की स्थिति बनी हुई है इसके चलते मॉनसून अभी बीच में ही रुका हुआ है। यह तब सक्रिय होगा जब पुरवा हवा चलने लगेगी और इस दौरान मॉनसून के बादल उत्तर प्रदेश में पहुंच जाएंगे। फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 जून तक हल्की फुल्की बारिश (Rain in East UP) होने की संभावना है। इससे उस क्षेत्र में गर्मी से कुछ राहत लोगों को मिल सकती है।'

Story Loader