
Ayodhya MP Awadhesh prasad Singh on CM Yogi
Ayodhya Samajwadi Party MP on CM Yogi over Abu Azmi Aurangzeb Row: महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी के औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानपरिषद में सपा पर हमला बोला। सीएम योगी पर पलटवार करते हुए अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद सिंह ने उनपर तंज कसा है।
अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का जो विचारधारा है वो किसी साधू-संत या किसी योगी की विचारधारा नहीं हो सकती है और न उत्तर प्रदेश के सीएम की विचारधारा हो सकती है। उत्तर प्रदेश में गंगा-जमुनी तहजीब है। एक देश के बारबार उत्तर प्रदेश को माना जाता है।
अवधेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लगता है योगी बाबा कुछ डिस्टर्ब हैं इसलिए अनाप-सनाब बोल रहे हैं। दो दिन वहां रहे और उनके भाषण और विचार सुना ऐसा लगा नहीं किसी योगी या साधू सन्यासी या उत्तर प्रदेश जैसे विशालतम प्रदेश के सीएम बोल रहे हो। वो डिस्टर्ब हैं और डिस्टर्ब इसलिए हैं क्यूंकि महाकुंभ में उन्होंने व्यवस्थायें नहीं की। उनपर सवाल उठ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के बजट सत्र के आखिरी दिन सीएम योगी विधानपरिषद को संबोधित कर रहे थें। सीएम योगी ने अबू आजमी के बयान पर कहा, “समाजवादी पार्टी का नेता आपका विधायक। घोषणा करो न उस कम्बख्त को निकालो पार्टी से और उसको एक बार यूपी भेज दीजिये बाकी उपचार हम अपने-आप करवा लेंगे।”
संबंधित विषय:
Updated on:
6 Mar 2025, 3:40 PM IST
Published on:
6 Mar 2025, 3:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.