31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“उस कमबख्त को निकालो पार्टी से बाहर और यूपी भेज दो, बाकी उपचार हम करवा देंगे…” अबू आजमी के बयान पर भड़के CM Yogi 

SP MLA Abu Azmi Over Aurangzeb Row: महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियसत की सरगर्मी तेज हो गई है। सीएम योगी ने विधानपरिषद में सपा विधायक पर जमकर हमला बोला। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 5 Mar 2025, 5:15 PM IST

CM Yogi on Abu Azmi

CM Yogi on Abu Azmi

Yogi Adityanath over Abu Azmi: महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान के बाद उत्तर परदेश की राजनितिक सरगर्मी बढ़ गई है। बजट सत्र के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश विधानपरिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और अबू आजमी पर जमकर हमला बोला।

सीएम योगी ने क्या कहा ? 

उत्तर प्रदेश के बजट सत्र के आखिरी दिन सीएम योगी विधानपरिषद को संबोधित कर रहे थें। सीएम योगी ने अबू आजमी के बयान पर कहा, “समाजवादी पार्टी का नेता आपका विधायक। घोषणा करो न उस कम्बख्त को निकालो पार्टी से और उसको एक बार यूपी भेज दीजिये बाकी उपचार हम अपने-आप करवा लेंगे।

"क्या अबू आजमी को भारत में रहना चाहिए ?"

सीएम योगी ने आगे कहा कि वह व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की परंपरा पर गौरव की अनिभूति करने के बजाय लज्जा महसूस कर रहा हो और औरंगजेब को अपना नायक मान रहा हो क्या उसको भारत के अंदर रहने का अधिकार होना चाहिए क्या ?

यह भी पढ़ें: सपा के योजनाओं का CM Yogi ने की तारीफ, अखिलेश यादव ने कहा- प्रशंसा करने के लिए साधुवाद!

सपा पर साधा निशाना 

सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए। एक तरफ आप कुंभ को कोसते रहे और दूसरी तरफ औरंगजेब जैसे दुष्ट और क्रूर धर्मांत मंदिरों को तोड़ने वाले व्यक्ति को, भारत की आस्था को निर्ममता के साथ रौंदने वाले व्यक्ति का महिमामंडन करते हो आखिर कौन सी ऐसी नस आपकी दबी हुई है किआपलोग अपने उस व्यक्ति  पर अपने विधायक पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं।